जमशेदपुर : झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के बचपन के दोस्त बबलू चौरसिया का निधन हो गया। उन्हें जैसे ही इसकी सूचना मिली वे अपने सारे कार्यक्रम रद्द कर रांची से जमशेदपुर पहुंचे। वहां शव को कांधा देकर अंतिम विदाई दी। यहां याद दिला दें कि तबीयत बिगड़ने के बाद बबलू चौरसिया को बन्ना गुप्ता ने ही टीएमएच में भर्ती कराया और बेहतर इलाज की व्यवस्था की। निधन होने के बाद मानवीय आधार पर बिल भी माफ करवाया।
दोस्त को अंतिम विदाई देने के बाद उन्होंने ट्विटर पर एक भावनात्मक पोस्ट किया। अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा-“आज मन बहुत दुखी और व्यथित है। आज मैने अपना साथी, अपना बचपन का दोस्त और भाई समान बबलू चौरसिया को खो दिया है, टीएमएच में इलाज के दौरान उनका निधन हो गया था। आज दोस्ती का फर्ज अदा करने का वक्त था तो अंतिम विदाई में बबलू भाई को कंधा देकर नम आंखों से विदाई दी। तुम बहुत याद आओगे भाई”
आज मन बहुत दुखी और व्यथित हैं। आज मैने अपना साथी,अपना बचपन का दोस्त और भाई समान बबलू चौरसिया को खो दिया है, टीएमएच में इलाज के दौरान उनका निधन हो गया था,आज दोस्ती का फर्ज अदा करने का वक्त था तो अंतिम विदाई में बबलू भाई को कंधा देकर नम आंखों से विदाई दिया।
तुम बहुत याद आओगे भाई🙏 pic.twitter.com/iDDaAKMGMe
— Banna Gupta (@BannaGupta76) May 29, 2021
Read More :प्रेमी युगल आपत्तिजनक स्थिति में धराये, ग्रामीणों ने किया ये…
Read More :खरकई नदी की तेज धार में बह गए दो बच्चे, एक को लोगों ने बचाया, दूसरा लापता












