JMSHEDPUR : जमशेदपुर के कदमा थाना अंतर्गत घोड़ा चौक मरीन ड्राइव किनारे खरकई नदी में नहाने के दौरान शनिवार की दोपहर बाघे बस्ती के दो बच्चे तेज धार में बह गए। इनमें एक गोपाल कुमार को नदी किनारे नहा रहे लोगों ने बचा लिया। दूसरा सूरज प्रमाणिक नदी के तेज बहाव में आगे बढ़ गया। स्थानीय गोताखोर सूरज को नदी में तलाश कर रहे हैं।
Read More :रेलवे साइडिंग क्रशर के पास मिला मजदूर का शव, यूनियन ने की ये मांग…
घटनास्थल पर पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री
घटना की सूचना पाकर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस भी मौके पार पहुंची। डूबने से बचे गोपाल कुमार की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल ले जाया गया है।
Read More :खड़े ट्रक में पीछे से टैंकर ने मारी टक्कर, चालक की मौत, खलासी जख्मी






