spot_img
spot_img

ALERT! घर में लगा Wi-Fi भी नहीं रहा सेफ, जान लें वरना…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive Desk : जिस सिस्‍टम से सुविधाएं अधिक उपलब्‍ध होती हैं, वहां खतरे की संभावनाएं भी बढ़ जाती हें। घर में लगा Wi-Fi अब पहले जितना सेफ नहीं रहा। एक तरफ वाई-फाई जहां यूजर्स की लाइफ को आसान बनाने का काम कर रहा है, वहीं दूसरी तरफ यह हैकर्स का नया हथियार भी बन गया है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार हैकर्स आजकल ZuoRAT नाम के मैलवेयर से वाई-फाई राउटर्स को अटैक करके यूजर्स के कंप्यूटर और मोबाइल के डेटा को चोरी कर रहे हैं। चिंता की बात यह है कि यह मैलवेयर बड़ी चालाकी से अपना काम करता है और यूजर्स को इसकी भनक तक नहीं लगती।

नामी कंपनियों के राउटर्स पर हमला

रिपोर्ट के अनुसार, यह मैलवेयर टारगेट किए गए वाई-फाई नेटवर्क पर बिना पकड़ में आए काफी सालों से मौजूद रह सकता है। राउटर अटैक्स काफी आम होते हैं, लेकिन इस मैलवेयर का स्ट्रक्चर काफी टॉप लेवल का है और माना जा रहा है कि इसे देश के बाहर से नेटवर्क्स पर भेजा जा रहा है। मैलवेयर नेटवर्क पर मौजूद इन्फर्मेशन को ऐक्सेस करने से पहले राउटर्स को अटैक करता है। इसके बाद हैकर्स बड़ी आसानी से यूजर्स के विंडोज, macOS या Linux डिवाइस को ऐक्सेस कर पाते हैं। इस मैलवेयर में चार कंपोनेंट्स हैं और इसी कारण इसे डिटेक्ट करना भी मुश्किल है।

ऐसे रखें वाई-फाई राउटर्स को सेफ

हैकिंग अटैक के बढ़ते खतरे को देखते हुए जरूरी है कि अपने राउटर्स को सेफ रखा जाए। इसके लिए आप समय-समय पर राउटर को रीबूट किया करें। राउटर्स के लिए आए सिक्योरिटी अपडेट और पैचेज को भी इंस्टॉल करें। अगर आपके राउटर में लेटेस्ट सिक्योरिटी अपडेट इंस्टॉल रहेगा, तो इसके हैक होने का खतरा काफी हद तक कम जाएगा। इसके अलावा विंडोज और Linux यूजर ऐंटी-मैलवेयर प्रोटेक्शन सर्विस को भी यूज कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें : एक मिस्ड कॉल से मिल जाएगा LPG कनेक्शन, डायल करें ये नंबर

इसे भी पढ़ें :दोगुना टोल टैक्‍स से बचना है तो इस FASTag ट्रिक का करें इस्‍तेमाल, जानिए क्‍या है शर्त

इसे भी पढ़ें :भुरकुंडा रेल लाइन पर सनसनी… देखें क्यों

इसे भी पढ़ें :रेलवे में 1664 पदों पर भर्ती, न परीक्षा, न इंटरव्‍यू, जानें कैसे करें आवेदन

इसे भी पढ़ें :भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव अरेस्ट !, ‘पिता’ ने करवाया अंदर

इसे भी पढ़ें :5000 फीट ऊपर हवा में 82 लोगों का घुटने लगा दम… देखें कैसे

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

भारत में लॉन्च हुआ Redmi Turbo 5, 7540mAh बैटरी बनी सबसे बड़ी ताकत

Kohramlive : स्मार्टफोन बाजार में प्रतिस्पर्धा के बीच शाओमी...

किचन को मिनटों में यू करें चकाचक…

Kohramlive : किचन चाहे कितना भी सुंदर क्यों न...

धूप नहीं सेंकते तो थाली में शामिल करें ये 5 चीजें, मिलेगा बड़ा फायदा…

Kohramlive : भागदौड़ भरी जिंदगी, घंटों ऑफिस में बैठकर...

OLA का नया दांव, अब डिलीवरी मार्केट में उतरेगी कंपनी…

Kohramlive : भारत के इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार में तेजी...

भारत में पहली बार आया Micro RGB TV…

Kohramlive : Samsung India ने भारत में अपना नया...