spot_img

एक मिस्ड कॉल से मिल जाएगा LPG कनेक्शन, डायल करें ये नंबर

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive desk : अब अगर आप LPG यानी रसोई गैस कनेक्शन लेना चाहते हैं तो सिर्फ एक मिस्ड कॉल करनी होगी। अब आपको नया LPG कनेक्शन लेने के लिए किसी कंपनी के डिस्ट्रीब्यूटर के ऑफिस जाने की जरूरत नहीं होगी। अभी ऐसी सुविधा सिर्फ इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) ने शुरू की है। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) ने मिस्ड कॉल देकर सिलिंडर भरने और नया LPG कनेक्शन लेने की सुविधा शुरू कर दी है। कंपनी ने कहा है कि देश के किसी भी कोने में रहने वाले ग्राहक इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।

किस नंबर पर कॉल करना है

इंडियन ऑयल के मुताबिक 8454955555 नंबर पर डायल करें और अपने दरवाजे पर एलपीजी कनेक्शन प्राप्त करें। मौजूदा इंडेन ग्राहक अपने रजिस्टर्ड फोन नंबर से हमें मिस्ड कॉल देकर भी रिफिल बुक कर सकते हैं।

इंडियन ऑयल ने बताया है कि नए कनेक्शन के लिए आप मिस्ड कॉल करते हैं तो इसके बाद आपको मोबाइल पर एक मैसेज आएगा। इस मैसेज में एक लिंक होगा, जिस पर क्लिक कर आपको अपनी जानकारियां देनी होगी। इसके बाद कंपनी का डिस्ट्रीब्यूटर आपसे संपर्क करेगा।

घर बैठे डीबीसी की सुविधा

इसके साथ ही इंडियन ऑयल ने लोगों को घर बैठे double bottle connection (DBC) देने की भी सुविधा शुरू की है यानी लोगों के एक सिलिंडर प्लान वाले प्लान को दो सिलिंडर प्लान में बदलने की सुविधा भी शुरू कर दी गई है।  इस प्लान में यह सुविधा है कि अगर कोई ग्राहक 14.2 किलो का दूसरा सिलिंडर नहीं लेना चाहता है तो वह सिर्फ 5 किलो का दूसरा छोटू सिलिंडर ले सकता है।  जनवरी 2021 में कंपनी ने चुनिंदा शहरों में मिस्ड कॉल पर नया कनेक्शन देने या सिलिंडर भराने की सुविधा शुरू की थी। अब 9 अगस्त 2021 से देशभर के ग्राहकों के लिए यह सेवा शुरू हो गई है।

इसे भी पढ़ें :दोगुना टोल टैक्‍स से बचना है तो इस FASTag ट्रिक का करें इस्‍तेमाल, जानिए क्‍या है शर्त

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

आज से बदल गये कई बड़े नियम, आप पर क्या पड़ेगा असर… जानें

Kohramlive : 1 जुलाई से कई बड़े नियम बदल...

सस्ता हुआ सिलेंडर… जानें कितना

Kohramlive : तेल विपणन कंपनियों ने 19 किलो वाले...

जुलाई में इतने रोज बैंक रहेंगे बंद, कहीं काम न अटक जाये… जानें

Kohramlive : भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने जुलाई 2026...

अगर टिकट कन्फर्म नहीं तो घबरायें नहीं, जान लें ये तरीका…

Kohramlive : अगर आपको अचानक ट्रेन से यात्रा करनी...

1 जुलाई से बदल जायेंगे ये 6 बड़े नियम, एक चूक बढ़ा सकती है परेशानी…

New Delhi : जुलाई की पहली तारीख करोड़ों लोगों...