दोगुना टोल टैक्‍स से बचना है तो इस FASTag ट्रिक का करें इस्‍तेमाल, जानिए क्‍या है शर्त

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive Desk : आज के दौर में देशभर में अधिकतर लोग फास्टैग (FASTag) का यूज करने लगे हैं। आपकी गाड़ी की विंडशील्ड पर लगे इस स्टिकर के जरिए टोल सीधा फास्टैग खाते से कट जाता है। बीच-बीच में हमें फास्टैग को रिचार्ज करने की भी जरूरत होती है और इस वजह से इसका बैलेंस भी चेक करना पड़ता है। दरअसल, अगर आपका बैलेंस कम होगा तो ऐसी स्थिति में आपको टोल बूथ पर दोगुना टोल चुकाना पड़ सकता है। ऐसे में बेहतर होगा कि आप सफर शुरू करने से पहले अपने फास्टैग को रिचार्ज करा लें। फास्टैग बैलेंस चेक करने के कुछ तरीकों को जानिए।

किस तरह काम करता है फास्टैग

सबसे पहले फास्टैग को आपके बैंक अकाउंट से लिंक किया जाता है और टोल बूथ पर पेमेंट करने के लिए यह रेडियो फ्रिकवेंसी आईडेंटिफिकेशन टेक्नोलॉजी (RFID) का इस्तेमाल करता है। यह स्टिकर के जैसा होता है जिसे बस, कार जैसे वाहनों की विंडस्क्रीन पर बीच में लगाया जाता है। आप जैसे ही किसी टोल बूथ पर पहुंचते हैं तो स्टिकर को स्कैन किया जाता है और इसमें मौजूद पैसों से आपका टोल टैक्स चला जाता है।

 टोल फ्री नंबर +918884333331 पर करें कॉल

यह फास्टैग बैलेंस चेक करने का सबसे आसान तरीका है। हालांकि इसके लिए जरूरी है कि आप प्रीपेड फास्टैग कस्टमर हों और आपका मोबाइल नंबर NHAI  के साथ रजिस्टर्ड हो। इसके बाद आप टोल फ्री नंबर +918884333331 पर कॉल करके अपना बैलेंस चेक कर सकते हैं। यह कॉल ऑटोमैटिकली कट जाता है और आपको SMS के जरिए बैलेंस पता चल जाता है।

इस प्रकार पता करें बैलेंस

स्टेप 1: अपने स्मार्टफोन में Play Store या App Store खोलें
स्टेप 2: इसके बाद, अपने Android फ़ोन या iPhone पर My FASTag ऐप डाउनलोड करें।
स्टेप 3: अब अपना लॉग इन डिटेल्स दर्ज करें।
स्टेप 4: अब आप अपनी बैलेंस अमाउंट देख सकते हैं।

इसे भी पढ़ें : 10वीं पास के लिए HCL में निकली VACANCY, जल्द करें आवेदन

इसे भी पढ़ें : 15 जुलाई से शुरू होंगे CUET UG Exam, जानें कब आ सकते हैं एडमिट कार्ड

इसे भी पढ़ें : JAC ने जारी किया 12वीं के आर्ट्स और कॉमर्स के रिजल्‍ट, यहां करें चेक

इसे भी पढ़ें : जानें किस राज्य में कब है आर्मी अग्निवीर भर्ती रैली, शेड्यूल जारी

इसे भी पढ़ें : SSC एमटीएस और हवलदार भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, यहां देखें

इसे भी पढ़ें : Government Job पाने का बेहतरीन मौका, Online आवेदन शुरू…

इसे भी पढ़ें : 10वीं हैं पास, तो भारतीय डाक में बिना परीक्षा मिलेगी नौकरी, जल्द करें आवेदन

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

WhatsApp : इस रोज से बंद हो जायेगा WhatsApp!

अगर आप WhatsApp चलाते हैं, तो ये खबर आपके काम की है। कंपनी ने बड़ा फैसला लिया है कि 8 सितंबर 2026 से Android 6.0

7 सीटर की ‘किंग’ बनी Ertiga, दिखाया दम…

भारतीय ऑटो बाजार में मार्च का महीना जहां कई कंपनियों के लिए रिकॉर्ड लेकर आया, वहीं एक नाम Maruti Suzuki Ertiga फिर सबसे आगे

Redmi A7 Pro 5G लॉन्च, कम कीमत में दमदार धमाका…

Redmi A7 Pro 5G अब भारत में लॉन्च हो चुका है। इसमें 6.9 इंच HD+ LCD डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट—स्क्रॉलिंग होगी

Traffic Rules: नो-पार्किंग में खड़ी की गाड़ी तो सीधा टो!

शहर में बढ़ती सख्ती के बीच अब ट्रैफिक नियमों(Traffic Rules) को नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है।

Hyundai Creta Summer Edition लॉन्च, कीमत जानें…

Hyundai Motor India ने अपनी सबसे लोकप्रिय SUV Hyundai Creta का नया Summer Edition लॉन्च कर दिया है। इस बार इंजन नहीं,