spot_img
spot_img
spot_img

रेलवे में 1664 पदों पर भर्ती, न परीक्षा, न इंटरव्‍यू, जानें कैसे करें आवेदन

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive Desk : नौकरी की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए सुनहरा मौका है। नॉर्दर्न सेंट्रल रेलवे (Northern Central Railway) ने ट्रेड अप्रेंटाइस के 1664 पदों पर भर्ती निकाली है। ये भर्ती फिटर, वेल्डर, मशीनिस्ट, कारपेंटर, इलेक्ट्रिशियन, पेंटर, मैकेनिक, वायरमैन, क्रेन, स्टेनो, हेल्थ सेनिटरी इंस्पेक्टर जैसे ट्रेड्स में निकाली गई है। आवेदन आज 2 जुलाई से शुरू हो गए हैं और इसकी अंतिम तिथि 1 अगस्त 2022 निर्धारित की गई है। इच्छुक उम्मीदवार उत्तर मध्य रेलवे आरआरसी की वेबसाइट rrcpryj.org पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

अप्रेंटाइस की इस भर्ती के लिए कोई परीक्षा नहीं होगी। ये भर्ती 10वीं कक्षा व आईटीआई के मार्क्स के आधार पर होगी। इन मार्क्स के आधार पर एक मेरिट बनेगी। इसी मेरिट के आधार पर उम्मीदवारों का चयन होगा। जिन पदों के लिए 10वीं पास की योग्यता मांगी गई है उनकी मेरिट में 50-50 फीसदी वेटेज 10वीं के मार्क्स व आईटीआई के मार्क्स को दिया जाएगा। जबकि जिन पदों के लिए 8वीं पास की योग्यता मांगी गई है उनमें 8वीं व आईटीआई के औसत अंक लिए जाएंगे।

योग्यता 

मान्यता प्राप्त संस्थान या बोर्ड से कम से कम 50 फीसदी अंकों के साथ 10वीं की परीक्षा पास हो और पद से संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट (NCVT से मान्यता प्राप्त) प्राप्त होना चाहिए।

आयु सीमा

15 से 24 वर्ष। अभ्यर्थी का जन्म 1 अगस्त 1998 से 1 अगस्त 2007 के बीच हुआ हो।
एससी व एसटी को अधिकतम आयु सीमा में पांच वर्ष व ओबीसी को तीन वर्ष की छूट दी जाएगी। आयु की गणना 1 अगस्त 2022 से की जाएगी।

आवेदन फीस

100 रुपये । एससी, एसटी और महिला उम्मीदवारों को कोई शुल्क नहीं देना है।

ट्रेनिंग खत्म होने के बाद किसी भी ट्रेनी को किसी भी रोजगार के प्रस्ताव के लिए नियोक्ता बाध्य नहीं होगा और न ही ट्रेनी नियोक्ता द्वारा प्रस्तावित किसी भी रोजगार को स्वीकार करने के लिए बाध्य होगा।

इसे भी पढ़ें : बिना परीक्षा भारतीय नौसेना में पा सकते हैं नौकरी, जल्द करें आवेदन

इसे भी पढ़ें : 10वीं पास के लिए HCL में निकली VACANCY, जल्द करें आवेदन

इसे भी पढ़ें : 15 जुलाई से शुरू होंगे CUET UG Exam, जानें कब आ सकते हैं एडमिट कार्ड

इसे भी पढ़ें : JAC ने जारी किया 12वीं के आर्ट्स और कॉमर्स के रिजल्‍ट, यहां करें चेक

इसे भी पढ़ें : जानें किस राज्य में कब है आर्मी अग्निवीर भर्ती रैली, शेड्यूल जारी

इसे भी पढ़ें : SSC एमटीएस और हवलदार भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, यहां देखें

इसे भी पढ़ें : Government Job पाने का बेहतरीन मौका, Online आवेदन शुरू…

इसे भी पढ़ें : 10वीं हैं पास, तो भारतीय डाक में बिना परीक्षा मिलेगी नौकरी, जल्द करें आवेदन

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

UPSC CSE Prelims Result 2026: 13,343 अभ्यर्थी मेंस के लिये क्वालिफाई…

Kohramlive : संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल...

NEET री-एग्जाम से पहले बड़ा अलर्ट! EOU ने जारी की एडवाइजरी

Kohramlive : 21 जून को होने वाली NEET री-एग्जाम...

CBSE को मिला नया मुखिया, ये सीनियर IAS संभालेंगे कमान…

Kohramlive : देश के करोड़ों विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों से...