दुमका : दुमका में पंखे के सहारे झूलता मिला CRPF –सीआरपीएफ जवान राजकुमार दत्ता (28) का शव। आशंका जताई जा रही है कि उन्होंने आत्महत्या कर ली है। घटना नगर थाना क्षेत्र शिवपहार चौक के समीप की है। जवान जम्मू-कश्मीर में तैनात था। जम्मू से छत्तीसगढ़ तबादला हो चुका था।
दो दिन पहले बेटी का जन्म हुआ था
सीआरपीएफ जवान चार दिन पहले छुट्टी में घर आया था। दो दिन पहले ही उनकी पत्नी ने बेटी को जन्म दिया है। एक बेटी डेढ़ साल की है। परिवार में हुई कलह में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। पत्नी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाजरत है। पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुट गई है।
इसे भी पढ़ें: Brutal : गुड़िया के साथ सोई थी बच्ची, रिश्तेदार ने चाकू गोदकर मार डाला
इसे भी पढ़ें: गाइडलाइन के उलट छठ घाटों को संवारने में जुटे Mayor-Deputy Mayor















