SAHIBGANJ : किसानों -पशुपालकों को अब दूध बेचने के लिए बाजार में भटकने की जरूरत नहीं होगी । उन्हें कम कीमत पर दूध बेचने की नौबत नहीं आएगी। दुग्ध उत्पादकों को उनके दुग्ध का वाजिब मूल्य मिलेगा। इतना ही नहीं, सरकार के द्वारा उन्हें प्रति लीटर दो रूपए सम्मान राशि भी मिलेगी । मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज पंचकठिया/बाबूपुर, बरहेट, साहिबगंज में दुग्ध शीतक केंद्र का उद्घाटन करते हुए ये बातें कही। मुख्यमंत्री ने पशुपालकों से कहा कि वे इन केंद्रों में अपना दूध कलेक्शन को दें ताकि उसका समुचित रूप से भी इस्तेमाल हो सके।
किसानों- पशुपालकों को उनका वाजिब हक दे रही सरकार
मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों और दुग्ध उत्पादकों को बढ़ावा देने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में गांवों में दुग्ध शीतक केंद्र खोले जा रहे हैं। वहीं, अनाज, फलों और सब्जियों को रखने के लिए छोटे- बड़े कई कोल्ड स्टोरेज का निर्माण भी कराया जा रहा है । सरकार का प्रयास है कि इसके माध्यम से किसानों को उनकी मेहनत का पूरा हक मिले और वे सशक्त तथा आत्मनिर्भर बन सकें।
सरकार की योजनाओं का लें लाभ
मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से कहा कि वे सरकार की विभिन्न योजनाओं का जरूर लाभ लें । उन्होंने कहा कि पशुपालकों द्वारा दुग्ध शीतक केंद्रों में जो दूध उपलब्ध कराया जाएगा, उसकी राज्य के बड़े डेयरी प्लांटों में प्रोसेसिंग की जाएगी ।इसके उपरांत दूध और दूध से बने उत्पादों को राज्य के हर इलाके में बिक्री के लिए भेजा जाएगा । इन उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने का सरकार काम करेगी। उन्होंने यह भी कहा इन दूध और उससे बने दुग्ध उत्पादों की आपूर्ति आंगनबाड़ी केंद्रों में भी की जाएगी।
इसे भी पढ़ें : घूसखोर जेई निजामुद्दीन अंसारी का क्या हुआ हाल… देखें
इसे भी पढ़ें : भैंसुर मेरा सुहाग उजाड़ डाला : ज्योति || इल्जाम गलत और झूठा, सच चौंका देगा : भैंसुर… देखें CCTV
इसे भी पढ़ें : मुकेश अंबानी ने किया रिजाइन, आकाश बने रिलायंस जियो के नए चेयरमैन
इसे भी पढ़ें : स्टूडेंट्स से भरी रांची की बस सिक्किम में पलटी, देखें…
इसे भी पढ़ें : समुद्र में ONGC के Helicopter की Emergency Landing
इसे भी पढ़ें : अचानक बेतहाशा भागने लगे स्कूली बच्चे, मचाया शोर, देखें क्यों…
इसे भी पढ़ें : डिब्बा बंद दही और पनीर होगा महंगा, जाने क्यों…
इसे भी पढ़ें : पेड़ से बांध कर लड़कियों के साथ दरिंदगी, देखें…








