Kohramlive : त्योहारों से पहले देशभर के उपभोक्ताओं के लिये बड़ी खुशखबरी आई है। देश का चर्चित डेयरी ब्रांड मदर डेयरी अब अपने कई उत्पादों की कीमतें घटाने जा रहा है। यह फैसला GST 2.0 सुधारों के तहत लिया गया है, जो 22 सितंबर से लागू होंगे। अब तक चार स्लैब में GST बंटा, अब सिर्फ दो दरों (5% और 18%) पर आधारित रहेगा। इससे 350 से ज्यादा वस्तुओं पर GST घटेगा। मदर डेयरी ने घोषणा की कि उपभोक्ताओं को पूरा लाभ दिया जायेगा। दूध, मक्खन, पनीर, घी के दाम कम होने के आसार हैं। करीब 2 से 4 रुपये तक दाम घट सकते हैं। वहीं, आइसक्रीम व प्रोसेस्ड फूड भी सस्ते होंगे। रोज़ाना वाला पैकेट दूध पहले से ही GST मुक्त है। मदर डेयरी के प्रबंध निदेशक मनीष बंदलिश ने मीडिया से कहा, “हम ग्राहकों को 22 सितंबर से 100% कर लाभ दे रहे हैं। यह सुधार खपत बढ़ायेगा और उपभोक्ताओं को सुरक्षित, उच्च-गुणवत्ता वाले उत्पाद अपनाने के लिये प्रोत्साहित करेगा।” हाल ही में अमूल ने साफ किया था कि पैकेट दूध की कीमतें नहीं घटेंगी, क्योंकि उस पर पहले से ही 0% GST है।
इसे भी पढ़े :चाणक्य नीति: अपने पति से छुपाये ये 5 बातें, वर्ना खुशहाल जिंदगानी में लग जायेगा…
इसे भी पढ़े :राष्ट्रीय युवा शक्ति CM से मिले, ये रखी डिमांड…
इसे भी पढ़े :झारखंड में शिक्षा का नया अध्याय, CM ने सौंपे नियुक्ति पत्र
इसे भी पढ़े :आसमान से बरसा कहर












