LOHARDAGA : लोहरदगा पुलिस ने जेजेएमपी उग्रवादी ललिंद्र महतो उर्फ ललिंद्र यादव को धर दबोचा है। पुलिस ने ललिंद्र पर एक लाख का इनाम रखा था। ललिंद्र लोहरदगा और लातेहार जिले में कई घटनाओं को अंजाम दिया है। पुलिस को लंबे समय से इसकी तलाश थी। यह लगातार छिपकर पुलिस की पकड़ से दूर था। लोहरदगा पुलिस को पिछले 14 साल से फरार चल रहे ललिंद्र की किस्को थाना में कांड संख्या 65/2009, लातेहार जीआर संख्या 294ए/2006, बालूमाथ थाना कांड संख्या 54/03, लातेहार एसटी संख्या 173ए/2009 के मामले में पुलिस को तलाश थी। सदर थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक अनिल उरांव को गुप्त सूचना मिली थी कि ललिंद्र यादव सदर थाना क्षेत्र के नवाड़ीपाड़ा के समीप छिप कर रह रहा है। वह लोहरदगा जिले के किस्को थाना क्षेत्र के सेमरडीह गांव निवासी स्वर्गीय लखन महतो का बेटा है। जिसके बाद पुलिस निरीक्षक अनिल उरांव ने मामले की जानकारी एएसपी अभियान दीपक कुमार पांडे को दी।
एएसपी अभियान ने पुलिस निरीक्षक अनिल उरांव के नेतृत्व में पुलिस अवर निरीक्षक पोलिकार्प टोप्पो, टीनू साव, संतोष कुमार यादव, कुलदीप कुमार राम, शशांक प्रियदर्शी, आरक्षी मुकेश कुमार सिंह को छापेमारी का निर्देश दिया। जिसके बाद पुलिस की टीम ने जेजेएमपी उग्रवादी को नवाड़ीपाड़ा में बूटी डॉक्टर के घर के पास घेराबंदी कर धर दबोचा। ललिंद्र यादव कई सालों तक जेजेएमपी के साथ जुड़ा रहा था। ललिंद्र ने उग्रवादी संजय यादव और मंजीत यादव के दस्ते में भी काम किया था। इसी दौरान वह कई उग्रवादी घटनाओं में शामिल रहा था।
इसे भी पढ़ें : कोयलांचल में फिर ठांय-ठांय, देखें इस बार किसको लगी गोली
इसे भी पढ़ें : डॉक्टर राजीव गुप्ता बने रिम्स के नए निदेशक
इसे भी पढ़ें : अमिताभ-धर्मेंद्र की ऑन-स्क्रीन मां नहीं रही, कल होगा अंतिम संस्कार
इसे भी पढ़ें : Bank of baroda ने ग्राहकों को दिया तोहफा, देखें क्या
इसे भी पढ़ें : ‘बिना टिकट सफर करने वाले यात्रियों को भी मिलेगा मुआवजा’
इसे भी पढ़ें : सुहागरात की सेज पर दूल्हा-दुल्हन इस हाल में मिले, देखें…
इसे भी पढ़ें : चाईबासा में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम…देखें
इसे भी पढ़ें : झारखंड के इस जिले में पुरुषों के लिए शुरू होगी ब्लू सिटी बस सेवा, जानें किराया
इसे भी पढ़ें : झारखंड में अगले पांच दिनों तक कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, जानें यहां
इसे भी पढ़ें : देखते ही देखते गंगा नदी में गिर गया पुल,1710 करोड़ की लागत से बन रहा था
इसे भी पढ़ें : चौपारण पुलिस की बड़ी कार्रवाई, देखें क्या












