अमिताभ-धर्मेंद्र की ऑन-स्क्रीन मां नहीं रही, कल होगा अंतिम संस्कार

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive Desk : दिग्गज अभिनेत्री सुलोचना लाटकर की तबीयत खराब होने की खबर सामने आई थी। बॉलीवुड की वरिष्ठ अभिनेत्री सुलोचना लाटकर की तबियत काफी बिगड़ गई थी, एक्ट्रेस को सांस की दिक्कत थी। जिसके बाद 94 साल की अभिनेत्री को दादर के सुश्रुषा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आज उनका निधन हो गया। सुलोचना‌ की बेटी कांचन घाणेकर ने खबर की पुष्टि की है। कल प्रभादेवी स्थित उनके घर पर अंतिम दर्शनों के लिए दिग्गज अदाकारा सुलोचना का पार्थिव शरीर रखा जाएगा। फिर शिवाजी पार्क स्थित श्मशान भूमि में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

बनी अमिताभ-धर्मेंद्र की ऑन-स्क्रीन मां

आपको बता दें, वेटरन एक्ट्रेस सुलोचना लाटकर ने 94 वर्ष की थी। इन्होंने कई सारी फिल्मों में अमिताभ की मां का रोल निभाया है। इन फिल्मों में ‘रेशमा और शेरा’, ‘मजबूर’ और ‘मुकद्दर का सिकंदर’ जैसी फिल्में शामिल हैं। इसके साथ ही उन्होंने दिलीप कुमार और धर्मेंद्र के साथ भी काम किया है। अमिताभ बच्चन कई बार अपने ब्लॉग में भी उनका जिक्र कर चुके हैं। सुलोचना लाटकर ने तकरीबन 250 हिंदी और 50 मराठी फिल्मों में अभिनय कर अपना योगदान दिया है। वह अपने समय की प्रसिद्ध अदाकार थीं।

मराठी फिल्मों में भी किया काम

मार्च में भी उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जब यह बात मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को पता चली तो उन्होंने अभिनेत्री के इलाज में मदद की थी। सुलोचना लाटकर को जब मार्च में अस्पताल में भर्ती कराया गया था, तब मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सुलोचना दीदी के इलाज का सारा खर्च मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कोष से देने का निर्देश दिया था। सुलोचना लाटकर ने अब तक कई मराठी फिल्मों में काम किया है। उनकी प्रसिद्ध मराठी फिल्मों में ‘मराठा तितुका मेलवावा’, ‘मोलकरीण’, ‘बाला जो रे’, ‘सांगते ऐका’, ‘ससुरवास’, ‘वाहिनी ची बंगद्या’ का नाम शामिल है। इसके साथ ही सुलोचना ने ढेरों हिंदी फिल्मों में भी काम किया है।

 

इसे भी पढ़ें : झारखंड के इस जिले में पुरुषों के लिए शुरू होगी ब्लू सिटी बस सेवा, जानें किराया

इसे भी पढ़ें : जिस घर के आंगन से दूल्हे की बारात निकलनी थी, वहां से निकली अर्थी

इसे भी पढ़ें : मुठभेड़ में चार नक्सलियों को लगी गोली, देखें कहां

इसे भी पढ़ें : महाभारत के ‘शकुनी मामा’ अस्पताल में भर्ती, टीना घई ने कहा- प्रार्थना कीजिए

इसे भी पढ़ें : चाईबासा में आज फिर मिले IED… देखें कितना

इसे भी पढ़ें : भयानक ट्रेन हादसे पर पूरा देश हैरान, अब तक 269 की गई जान…

इसे भी पढ़ें : लेवी वसूलने आए उग्रवादियों का क्या किया पुलिस ने… देखें

इसे भी पढ़ें : जिनका बिजली बिल बकाया, उठा सकते है यह लाभ, क्या बोलें DC… देखें

इसे भी पढ़ें : बच्चा चोर गिरोह का भंडाफोड़…देखें

इसे भी पढ़ें : PNB और ICICI बैंक के करोड़ों ग्राहकों को बड़ा झटका, देखें क्या

 

spot_img

Related articles:

सत्ता की दहलीज पर ‘विजय’ का बिग प्लान!

Kohramlive : विजय की पार्टी Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK) का...

डॉ. प्रदीप वर्मा बोले, यह जनविश्वास की लहर…

Ranchi : राज्यसभा सांसद प्रदीप कुमार वर्मा ने तीन...

प्रधानमंत्री के हर मंच, हर सभा के पीछे एक नाम कुणाल अजमानी…

Kohramlive : वेस्ट बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत...

मोबाइल की रोशनी में प्रसव की कोशिश, जच्चा-बच्चा की मौ’त पर बवाल…

Saraikela : सरायकेला-खरसावां के राजनगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र...

झारखंड की गर्मी को बादलों की चोट, इतने रोज रहे अलर्ट…

Ranchi : झारखंड में आज अचानक मौसम ने अपना...