मिग-21 लड़ाकू विमान क्रैश, पायलट ने उड़ते विमान से लगाई छलांग और फिर

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

पंजाब : पंजाब में मोगा के पास गुरुवार देर रात भारतीय वायुसेना का एक मिग-21 लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना के समय विमान नियमित प्रशिक्षण उड़ान पर था। इस हादसे में स्क्वाड्रन लीडर अभिनव चौधरी की मौत हो गई। भारतीय वायुसेना ने शोक व्यक्त किया है और विमान की दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का आदेश दिया गया है। उक्‍त जानकारी भारतीय वायुसेना ने ट्वीट कर दी है।

Read More : सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में 13 नक्‍सली ढेर

Read More : वीडियो बनाकर कहा- सॉरी पापा- ससुराल आकर मैंने गलती कर दी …और फिर फंदे से झूली

पायलट अभिनव चौधरी ने गुरुवार को राजस्थान के सूरतगढ़ एयर बेस से पंजाब के जगरांव के पास पड़ते इनायतपुरा के लिए उड़ान भरी थी। इसके बाद शाम को प्रैक्टिस के लिए गए पायलट चौधरी ने इनायतपुरा से वापस सूरतगढ़ के लिए उड़ान भरी। मोगा के गांव लंगियाना खुर्द के पास आकर कुछ गड़बड़ी महसूस हुई और पायलट चौधरी ने उड़ते विमान से छलांग लगा दी। कुछ ही देर बाद उनका विमान खेतों में जाकर गिरा और उसमें आग लग गई। हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने रेस्क्यू शुरू किया। करीब 4 घंटे तक पायलट का कही कोई पता नहीं चला। पुलिस ले अलग-अलग टीम बनाकर पायलट की खोज शुरू की। जिसके बाद विमान से करीब 500 मीटर की दूरी पर पायलट का शव मिला। अधिकारियों की मानें तो ऊंचाई से गिरने के कारण उनकी गर्दन टूट गई, जिस वजह से उनकी मौत हो गई। एसपी हेड क्वार्टर गुरदीप सिंह ने बताया कि जहाज गांव लंगियाना खुर्द के घरों से 500 मीटर की दूरी पर खेतों में जा गिरा। जिससे कोई जान माल का नुकसान नहीं हुआ।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

वैभव का विस्फोट, 29 गेंदों में 97 रन, तोड़ डाला इस दिग्गज का रिकॉर्ड… देखें

Kohramlive : न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल...

झुलसते झारखंड पर अब मेघों की दस्तक, इस रोज से बदलेगा मौसम…

Ranchi : झारखंड में भीषण गर्मी से परेशान लोगों...

प्यास से तड़पता रहा रांची, खरीदकर पीना पड़ा पानी…

Ranchi : राजधानी रांची में बुधवार का दिन प्यास...

रांची में निकला फ्लैग मार्च, ताकि कायम रहे अमन…

Ranchi : राजधानी रांची में अमन और भाईचारे की...

बेटा बंधुआ मजदूर, बाप पर 1 करोड़ का ईनाम…

Kohramlive : देश के केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने...