Kohramlive : साइप्रस से रवाना होकर कनाडा की रॉकीज की वादियों में पहुंचे PM नरेंद्र मोदी का जोरदार स्वागत किया गया। PM मोदी वहां दुनिया की सात सबसे बड़ी आर्थिक शक्तियों के नेताओं के साथ 51वें G7 शिखर सम्मेलन में भारत की आवाज बुलंद करेंगे। इससे पहले, PM मोदी ने साइप्रस की प्रथम महिला फिलिपा करसेरा को एक बेजोड़ सिल्वर क्लच पर्स भेंट किया, जो आंध्र की पारंपरिक कला को आधुनिकता से जोड़ता है। फूलों की बारीक कढ़ाई और शाही डिजाइन से सजा यह उपहार, भारत की आत्मा को विश्व रंगमंच पर ले गया। राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस को दी गई कश्मीरी सिल्क की कालीन ने भी समां बांध दिया, एक ऐसा तोहफा, जो कश्मीर की वादियों, चिनार के पेड़ों और सदियों पुरानी कारीगरी की कहानियां कहता है। जब साइप्रस की परिषद सदस्य मिशेला ने PM मोदी के चरण स्पर्श किये, तो वह एक क्षण था, जब सभ्यता और संस्कृति की सीमाएं मिट गईं। मोदी ने उनके इस भारतीय संस्कृति के प्रति सम्मान की भूरी-भूरी सराहना की। मोदी और राष्ट्रपति निकोस ने उन पहाड़ों को निहारा, जो तुर्की के कब्जे में हैं। कनाडा में रहने वाला भारतीय समुदाय भी इस ऐतिहासिक पल का साक्षी बनने को बेताब है। प्रशांत झा ने कहा, “पीएम मोदी एक विश्व नेता हैं। यह हम भारतीयों के लिये जीवन भर में एक बार आने वाला क्षण है।” कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी और PM मोदी के बीच मैत्रीपूर्ण संवाद ने दोनों देशों के रिश्ते को और प्रगाढ़ कर दिया है।
इसे भी पढ़े: मुख्तार अंसारी की पत्नी अफ्शा के बैंक खाते में जमा राशि सीज
इसे भी पढ़े: 12वीं से लेकर पोस्ट ग्रेजुएशन तक के लिए सरकारी नौकरियां… जानें
इसे भी पढ़े: हो गया ऐलान, 5 अक्टूबर को भिड़ेंगे इंडिया-पाकिस्तान
इसे भी पढ़े: सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती…
इसे भी पढ़े: जनगणना को लेकर अधिसूचना जारी…
इसे भी पढ़े: इस स्टार क्रिकेटर के घर गूंजी किलकारी, जुड़वां बच्चे हुये…








