हरियाणा : एक बड़ी खबर सामने आ रही है। एक रिपोर्ट केे अनुसार हरियाणा के चूहों ने 85 हजार लीटर शराब पी ली।आपको जानकर हैरानी हो रही होगी, मगर ये सच है। चूहों की ये करतूत कोई नई नहीं है। बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों से चूहों के ऐसे कारनामे सामने आ चुके हैं। दरअसल चूहे घर में खाने-पीने की चीजों को बर्बाद कर देते हैं। कपड़े, कॉपी-किताब या अन्य चीजें काट देते हैं। ये आम चूहों का कारनामा है। लेकिन अब आप खास चूहों के बारे में जानिए, जो पुलिस की नजर में भारी पियक्कड़ या नशेड़ी हैं।
अब तक आप बिहार के चूहों के बारे में जरूर जानते होंगे कि वे शराब पीते हैं। सरकारी ‘इम्पोर्टेन्ट’ फाइलें काट देते हैं। यहां तक की नदियों के तटबंध तक को नहीं छोड़ते, बिहार सरकार की मानें तो चूहे उसे भी अपनी नुकीली दांतों से काट देते हैं। ये लीला बिहार के चूहों की है, लेकिन अब हम आपको हरियाणा के चूहों की करतूत बताएंगे। हरियाणा के फरीदाबाद में थानों के मालखाने से 29 हजार लीटर शराब की बोतलें कंटेनरों से गायब मिली है।
इसे भी पढ़ें : मेरे यार ने जो किया, वह दुश्मन भी न करे… जिस दोस्त को पनाह दी, वही पत्नी को लेकर भाग गया
हरियाणा पुलिस का दावा
हरियाणा पुलिस का दावा है कि ये काम चूहों ने किया है। चूहे शराब पी गए हैं। इसके साथ-साथ गांजा और अफीम जैसे मादक पदार्थ भी चट कर गए। आंकड़ों के मुताबिक बीते साल सभी थानों ने करीब 53 हजार 473 लीटर देसी शराब, 29 हजार 995 लीटर अंग्रेजी शराब, 2 हजार 804 कैन बियर और 805 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई थी।
इसे भी पढ़ें : पत्रकार की लूट ली अस्मत कानून के पहरेदार ने… वर्दीवाला फेसबुकिया शिकारी…
इसे भी पढ़ें : एक दारोगा ने ऐसा सताया कि तीन बहनें हो गईं….












