spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Methi के फायदे जान हैरान हो जाएंगे, चेहरे और बालों के लिए लाभदायक

Date:

spot_img
spot_img

कोहराम लाइव डेस्क :  सर्दियों के मौसम में मिलने वाली Methi – मेथी की पत्तियां सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती हैं। साथ ही इसका इस्तेमात किचन में होता है। जैसे कि मेथी के पराठों को लोग बहुत पसंद करते हैं और मेथी की पत्तियों को सुखा कर बाजार में ‘कसूरी मेथी’ के नाम से बेचा जाता है, जिसका प्रयोग सब्जी में स्वाद और सुगंध के लिए होता है।

मेथी का किसी भी रूप में इस्तेमाल स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। इसके साथ ही मेथी बालों और स्किन को निखारने के लिए भी काफी लाभदायक है। आइए हम आपको बताते हैं, मेथी से मिलने वाले लाभ के बारे में।

Methi और शहद का फेस पैक 

सामग्री 

मेथी की पत्तियां, पानी -आवश्यकतानुसार और शहद -2 बड़े चम्मच।

बनाने का तरीका 

मेथी की पत्तियों को मिक्सी में अच्छी तरह से पीसकर इसका फाइन पेस्ट तैयार कर लें। यदि बिना पानी मिलाए इसका फाइन पेस्ट तैयार हो जाए तो इसमें पानी मिलाने की आवश्यकता नहीं होती है। इस पेस्ट में शहद मिलाकर इसका पेस्ट तैयार करें।

प्रयोग की विधि 

तैयार फेस पैक को अपने चेहरे और गर्दन पर अच्छी तरह से अप्लाई करें। फेस पैक सूख जाने पर चेहरा पानी से धो लें। कुछ ही दिनों में आपके चेहरे के दाग धब्बे काफी हद तक कम होने लगेंगे और चेहरा ग्लो करने लगेगा। इस फेस पैक का इस्तेमाल हफ्ते में एक बार कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें : Iodine की कमी से हो सकती है गंभीर बीमारियां

मेथी और दही का फेस पैक 

सामग्री 

मेथी की पत्तिया, दही और आवश्यकतानुसार पानी।

बनाने का तरीका 

इस मास्क को बनाने के लिए एक बाउल में एक चम्मच मेथी के पत्तों के पेस्ट को एक चम्मच दही के साथ मिलाएं और इसका फाइन पेस्ट तैयार कर लें।

प्रयोग की विधि 

तैयार फेस मास्क को चेहरे पर समान रूप से लगाएं। इसे लगभग 20 मिनट के लिए अपने चेहरे पर लगा रहने दें। सूख जाने पर चेहरा अच्छी तरह से साफ कर लें। इसके इस्तेमाल से चेहरे में चमक आ जाएगी और मुंहासों से भी राहत मिलेगी।  

इसे भी पढ़ें : Hair Fall से परेशान हैं तो करें प्याज के तेल का…

Methi के फायदे बालों के लिए

मेथी की पत्तियां बालों की कई समस्याओं से निजात दिला सकती हैं। मेथी की पत्तियों से तैयार हेयर मास्क बालों में डैंड्रफ की समस्या को कम करने के साथ बालों का झड़ना भी कम करता है।

 सामग्री 

मेथी की पत्तियां-100 ग्राम, पानी-आवश्यकतानुसार, नींबू का रस- 1 चम्मच

बनाने का तरीका

मेथी की पत्तियों को मिक्सी में अच्छी तरह से पीसकर इसका फाइन पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट को आप सीधे अपने बालों में अप्लाई कर सकती हैं या फिर इसका जूस छानकर अलग कर लें। तैयार पेस्ट या जूस में नींबू का रस मिलाएं।

प्रयोग की विधि 

तैयार हेयर पैक को बालों और स्कैल्प पर अच्छी तरह से लगा लें। लगभग 30 मिनट बाद बालों को अच्छी तरह से धो लें। इस हेयर पैक का आप हफ्ते में एक दिन इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके इस्तेमाल से बालों की डैंड्रफ की समस्या कम होती है और बालों का झड़ना भी कम होता है।

इसे भी पढ़ें : Ajwain के सेवन से करें बीमारियों की छुट्टी, ऐसे बनाएं अजवाइन…

इसे भी पढ़ें :

सोने से पहले फोन से करें तौबा, वर्ना…

Kohramlive : सोने से ठीक पहले मोबाइल स्क्रॉल करने...

छोटा बेडरूम लगेगा बड़ा और खुला-खुला, निकाल दें ये 5 चीजें…

Kohramlive : छोटा बेडरूम देखने में भले ही बेहद...

बरसात में घर के अगल-बगल उग रही घास को न करें इग्नोर, वर्ना…

Kohramlive : बारिश की बूंदें जहां मौसम को खुशनुमा...

कटी हुई प्याज को फ्रिज में रखने से पहले जान लें ये जरूरी बातें, वर्ना…

Kohramlive : भारतीय रसोई में प्याज के बिना कई...

लो BP में ज्यादा नमक खाना सही या गलत… जानें

Kohramlive : ब्लड प्रेशर यानी हाइपोटेंशन होने पर अक्सर...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सोने से पहले फोन से करें तौबा, वर्ना…

Kohramlive : सोने से ठीक पहले मोबाइल स्क्रॉल करने...

छोटा बेडरूम लगेगा बड़ा और खुला-खुला, निकाल दें ये 5 चीजें…

Kohramlive : छोटा बेडरूम देखने में भले ही बेहद...

बरसात में घर के अगल-बगल उग रही घास को न करें इग्नोर, वर्ना…

Kohramlive : बारिश की बूंदें जहां मौसम को खुशनुमा...

कटी हुई प्याज को फ्रिज में रखने से पहले जान लें ये जरूरी बातें, वर्ना…

Kohramlive : भारतीय रसोई में प्याज के बिना कई...

लो BP में ज्यादा नमक खाना सही या गलत… जानें

Kohramlive : ब्लड प्रेशर यानी हाइपोटेंशन होने पर अक्सर...