spot_img

Mercedes-Benz की गाड़ियां 15 लाख रुपये तक हो रहीं महंगी

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्क : लग्जरी कार मेकर कंपनी Mercedes-Benz इंडिया अपनी गाड़ियों की कीमत में इजाफा करने जा रही है। नयी कीमतें 15 जनवरी 2021 से लागू होंगी। एक रिपोर्ट के अनुसार, Mercedes-Benz की कारों का एक्स-शोरूम प्राइस 5 फीसदी तक बढ़ने जा रहा है। इसका मतलब है कि मर्सिडीज-बेंज C-Class की कीमत करीब 2 लाख और AMG GT 63s 4 डोर कूपे की कीमत 15 लाख रुपये तक बढ़ जाएगी।

E220d की शुरुआती कीमत 68.5 लाख रुपये

5 फीसदी इजाफा होने के बाद कंपनी की C Class C200 और C220d MY21 की शुरुआती कीमत 49.5 लाख और 51.5 लाख रुपये होगी। E Class E200 और E220d की शुरुआती कीमत 67.5 लाख रुपये और 68.5 लाख रुपये होगी। मर्सिडीज-बेंज GLC 200 और GLC 220d 4M की कीमत 56 लाख रुपये और 61.5 लाख रुपये से शुरू होगी।

इसे भी पढ़ें : और महंगी हो गई Honda Activa 6G, जानें कितनी बढ़ी कीमत

GLE 450 4M LWB की कीमत 93 लाख रुपये

महंगे मॉडल्स की बात करें तो 15 जनवरी से  GLE 450 4M LWB  और GLW 300 d 4M LWB कार 93 लाख रुपये और 77.5 लाख रुपये से शुरू होगी। इसी प्रकार GLS 450 4M और GLS 400 d 4M की कीमत 1.05 करोड़ रुपये, AMG GLE 53 Coupe की कीमत 1.30 करोड़ रुपये, AMG C 63 Coupe की कीमत 1.40 करोड़ रुपये और AMG GT 4 Door Coupe की कीमत 2.60 रुपये होगी। ये सभी कीमतें एक्स शोरूम होंगी।

कीमतें बढ़ने क कारण

सिर्फ मर्सिडीज बेंज ही नहीं, मारुति सुजुकी इंडिया, हुंडई मोटर्स, निसान, महिंद्रा, फोर्ड और फाक्सवैगन जैसी दिग्गज कंपनियां भी कार कीमतों में इजाफा करने का एलान कर चुकी हैं। कंपनियों का दावा है कि कारों के निर्माण में लगने वाले कच्चे माल की कीमतों में लगातार बढ़ोततरी हो रही है। इससे कार बनाना भी महंगा हो रहा है और इस वजह से कीमतों को बढ़ाने के फैसला लिया गया है।

इसे भी पढ़ें : Bike पर पीछे बैठने वाले भी करें इन नियमों का पालन, नहीं तो…

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

खरीदने से पहले जरूर देखें ये 5 धांसू बाइक्स, दाम भी कम…

Kohramlive : अगर आप कोई कीमती बाइक खरीदने का...

शोरूम से बाहर निकलते ही क्यों घट जाती है कार की वैल्यू… जानें

Kohramlive : नई कार खरीदना किसी भी मध्यमवर्गीय परिवार...

चंडीगढ़ में ओला को बड़ा झटका, लाइसेंस सस्पेंड…

Kohramlive : कैब और बाइक टैक्सी सेवा देने वाली...

Citroen eC3X इलेक्ट्रिक कार लॉन्च, खासियत जानें…

Kohramlive : भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती मांग...