spot_img

पुरुष भी Breast Cancer के इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

नई दिल्ली :  Breast  Cancer को सिर्फ महिलाओं से जोड़कर देखा जाता है, लेकिन सच्चाई ये है कि यह पुरुषों को भी अपनी चपेट में ले सकता है। स्तन कैंसर एक ऐसी बीमारी है, जिसके मामले भारत में भी बढ़ते जा रहे हैं। ये सच है कि महिलाओं के मुकाबले पुरुषों में काफी कम मात्रा में स्तन टिशू पाए जाते हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि पुरुषों को स्तन कैंसर नहीं हो सकता। पुरुषों में स्तन कैंसर के मामले काफी कम पाए जाते हैं। हर साल एक प्रतिशत से भी कम पुरुषों को स्तन कैंसर होता है। हाल ही में खबर आई थी कि अमेरिकी सिंगर बियॉन्से के पिता को स्तन कैंसर हो गया है।

अक्‍टूबर को स्‍तन कैंसर जागरुकता माह के रूप में मनाया जाता है। इस समय आपको उन कारणों पर एक बार फि‍र से गौर करना चाहिए, जो आपका Breast  Cancer का जोखिम बढ़ा सकते हैं। आखिर जानकारी ही बचाव है।

आज हम आपको बता रहे हैं स्तन कैंसर के दौरान आपके शरीर में होने वाले बदलाव यानि इससे जुड़े लक्ष्णों के बारे में जिसके दिखते ही आपको अपने डॉक्टर से ज़रूर संपर्क करना चाहिए।

Breast cancer के  लक्षण

  1. निप्पल डिसचार्ज

अगर आपको अपनी शर्ट पर अक्सर किसी तरह का दाग़ दिखता है तो सतर्क हो जाएं। ये भी हो सकता है कि यह चाय या कॉफी का हो, लेकिन अगर यह  हर बार एक ही तरफ दिखता है तो यह निप्पल डिस्चार्ज का संकेत है। ऐसा ट्यूमर की डिसचार्ज की वजह से होता है, जो निप्पल के ज़रिए बाहर आता है।

  1. निप्पल का शेप बदलना

ट्यूमर जैसे ही बढ़ता है वैसे ही निगामेंट ब्रेस्ट के अंदर खिंच जाता है। ऐसे में निप्पल अंदर की ओर धंसने लगते हैं और उनका शेप बिगड़ जाता है।

  1. छाती पर गांठ

इन गांठों में अक्सर दर्द नहीं होता इसलिए छाती पर इसका होना पता नहीं चलता। इसका आपको तभी पता चलेगा जब आप छूकर परीक्षण करेंगे। आमतौर पर पुरुष छाती पर किसी भी तरह की गांठ को अनदेखा कर देते हैं। ऐसा न करें क्योंकि यह ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण हो सकता है। कैंसर जैसे-जैसे बढ़ेगा वह बग़ल, लिम्फ नोड्स और कॉलर बोन की हड्डी के आस-पास तक फैल जाएगा।

इसे भी पढ़ें :Gujrat के पूर्व सीएम केशुभाई पटेल का निधन, कोरोना को दे…

इसे  भी पढ़ें :भगोड़े Nirav Modi की ब्रिटिश कोर्ट से सातवीं बार जमानत अर्जी…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

धूप नहीं सेंकते तो थाली में शामिल करें ये 5 चीजें, मिलेगा बड़ा फायदा…

Kohramlive : भागदौड़ भरी जिंदगी, घंटों ऑफिस में बैठकर...

इन 3 घरेलू चीजों से चेहरे पर आयेगा शीशे जैसा निखार…

Kohramlive : चमकती, साफ, मुलायम और भीतर से दमकती...

सुबह की ये 5 आदतें बदल सकती हैं आपका पूरा दिन…

Kohramlive : क्या आपने कभी महसूस किया है कि...

Boiling Milk : दूध उबालने का सही बर्तन कौन सा? एक छोटी सी गलती से…

भारतीय किचन में केवल खाना नहीं बनता, यहां सेहत भी तैयार होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं, दूध उबालने(Boiling Milk) का बर्तन

धूप में चुभता दर्द, कहीं ये Migraine तो नहीं, सच्चाई बता गये डॉ वर्मा…

तपती दोपहर, हल्की सी धूप और अचानक सिर में हथौड़े जैसा दर्द, कई लोग इसे आम सिरदर्द समझकर टाल देते हैं, लेकिन सच ये है कि यह माइग्रेन(Migraine) भी हो सकता है।