spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Gujrat के पूर्व सीएम केशुभाई पटेल का निधन, कोरोना को दे चुके थे मात

Date:

spot_img
spot_img

अहमदाबाद/रांची : एक और दिग्गज नेता का निधन। Gujrat से सुबह-सुबह दुखद खबर आई कि दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री केशुभाई पटेल का निधन हो गया। वे 92 साल के थे। सांस में तकलीफ होने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। कुछ समय पहले उन्होंने कोरोना को भी मात दे दी थी।

सीएम रूपाणी ने दुख जताया

कुछ वक्त पहले ही केशुभाई पटेल कोरोना वायरस से पॉजिटिव पाए गए थे, हालांकि उन्होंने कोरोना को मात दे दी थी. राज्य के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने केशुभाई पटेल के परिवार से बात की और दुख व्यक्त किया.

घर के लोगों ने जानकारी दी कि कोरोना को मात देने के बाद भी उनकी तबीयत लगातार बिगड़ती जा रही थी, लेकिन 29 अक्टूबर को सुबह सांस लेने में तकलीफ के बाद जब उन्हें अस्पताल ले जाया गया था।

इसे भी पढ़ें : प्यार, धोखा, भरोसे का खून… Tara के इश्क का अंजाम, मारा गया सेना का जवान (VIDEO)

दो बार रहे Gujrat के मुख्यमंत्री

केशुभाई पटेल ने दो बार 1995 और 1998 में गुजरात के मुख्यमंत्री का पद संभाला था, लेकिन 2001 में उन्हें पद से इस्तीफा देना पड़ा था। दोनों ही बार केशुभाई पटेल अपने कार्यकाल को पूरा नहीं कर पाए थे। वे गुजरात के उपमुख्यमंत्री भी रहे। 2001 में मुख्यमंत्री पद से उनके इस्तीफा देने के बाद ही नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री बने थे और 2014 तक राज्य में सत्ता के केंद्र में रहे।

केशुभाई पटेल का जन्म जूनागढ़ में 24 जुलाई 1928 को हुआ था, काफी कम उम्र में ही उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ज्वाइन कर लिया था। इसके बाद जनसंघ और फिर भारतीय जनता पार्टी के साथ काफी समय तक रहे।

Gujrat के बड़े नेता के रूप में पहचान

केशुभाई पटेल की गिनती Gujrat में भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेताओं में होती रही है, जिन्होंने जनसंघ के वक्त से ही पार्टी के लिए काम किया था। राज्य में भाजपा की ओर से पहले सीएम भी केशुभाई पटेल ही थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी केशुभाई पटेल के साथ लंबे वक्त तक काम किया और अक्सर नरेंद्र मोदी, केशुभाई पटेल का आशीर्वाद लेने के लिए जाते थे। बीजेपी में अनबन होने के कारण केशुभाई पटेल ने 2012 में अपनी नई पार्टी बनाई थी, जिसका नाम गुजरात परिवर्तन पार्टी रखा था। हालांकि, 2014 में केशुभाई पटेल ने अपनी पार्टी का विलय फिर से भाजपा में कर दिया था।

केशुभाई जननेता के साथ संवेदनशील व्यक्ति थे : राज्यपाल

झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री केशुभाई पटेल के निधन पर गहरा दुःख और शोक प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि वे एक लोकप्रिय समाजसेवी व जननेता के साथ संवेदनशील व्यक्ति थे। ईश्चर उनकी आत्मा की चिरशांति प्रदान करें एवं उनके परिजनों को इस पीड़ा को सहने की शक्ति प्रदान करें।

इसे भी पढ़ें : Murder : डायन-बिसाही के डंक ने माता-पिता और बेटी के जीवन को लीला

इसे भी पढ़ें :

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...