Khunti : भगवान बिरसा मुंडा के ननिहाल चलकद में आगामी सात अगस्त को मेगा हेल्थ कैंप लगाया जायेगा। कैम्प में आने वाले मरीजों का इलाज मेडिका अस्पताल विशषज्ञ डॉक्टरों द्वारा किया जाएगा। खूंटी के डीसी शशि रंजन ने कहा है कि कैंप में 40 डॉक्टरों की टीम सिरकत करेगी। ये डॉक्टर अलग-अलग बीमारी का इलाज करेंगे। डीसी शशि रंजन ने बताया कि मेडिका हॉस्पीटल, रांची के सलाहकार आनंद श्रीवास्तव, असिस्टेंड वाइस प्रसिडेंट अनिल कुमार और मेडिकल डायरेक्टर डॉ विजय मिश्रा ने इसकी मंजूरी दे दी है। सुदूर इलाका चलकद में मेगा हेल्थ कैंप लगाये जाने की खबर जान सुन मदहातू, बोहोण्डा, कोचांग, बिरबांकी, तिनतिला और तिरला पंचायत के लोगों में खुशी है। मेगा कैंप का आयोजन सामूहिक सहभागिता के तहत किया जा रहा है।
इसे भी पढ़ें : देवर ने लूट ली आबरू, शौहर ने विदेश से फोन पर दे दिया तीन तलाक… देखें
इसे भी पढ़ें :होने वाला दामाद चंदन बन गया का*तिल, गुमटी के नीचे छुपा हथियार बयां कर गई पूरी कहानी…












