spot_img

होने वाला दामाद चंदन बन गया का*तिल, गुमटी के नीचे छुपा हथियार बयां कर गई पूरी कहानी…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : पूजा और चंदन एक-दूसरे से बेइंतहा प्यार करते थे। गुजरे दो साल में दोनों मोहब्बत की राह पर काफी आगे निकल गए। चंदन ने पूजा को अपनी बीवी बनाने का फैसला किया। पूजा भी घर में अपने प्यार का इजहार कर इस जिद में अड़ गई कि वह जब कभी शादी करेगी तो चंदन से ही करेगी। सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था। अचानक इन दोनों के जीवन में एक ग्रहण आया। इस ग्रहण का नाम था अभिषेक। अभिषेक अंदर से चंदन को पसंद नहीं करता था। तब उसने सबसे पहले अपने पिता नागेश्वर मेहता को पटाया। जब कभी पूजा-चंदन शादी की बात छेड़ते तो यह दोनों टाल जाते थे। दोनों का छुप-छुप कर मिलना जुलना लगा हुआ था। कभी रांची, कभी हजारीबाग तो कभी कहीं और… इन दोनों का अश्लील वीडियो अभिषेक के हाथ लग गया। फिर दौर शुरू हुआ ब्लैकमैलिंग का।

चंदन ने खुद बुक कराया था होटल शिवालिक में कमरा 

अक्सर चंदन से मोटी रकम ऐंठी जाती थी। वहीं कभी रांची में जमीन दिला देने को कहा जाता था तो कभी अभिषेक को नौकरी। चंदन की हसरत कुछ और थी, पर उसके होने वाले साले और ससुर की हरकत और भयादोहन से वह थक हार चुका था। इसके बाद चंदन का मन बदल गया। फिर उसने एक खतरनाक प्लानिंग कर डाली। उसने कांटा बने ससुर और साले को सदा के लिए रास्ते से निकाल देने का ठान लिया। तय योजना के मुताबिक उसने सबसे पहले अपने साले अभिषेक को रांची बुलाया। उसे प्रलोभन देकर यहां बुलाया गया था। चंदन ने खुद होटल शिवालिक में एक कमरा बुक कराया। दूसरे दिन उसके बाप नागेश्वर मेहता को बुलाया। यह दोनों बाप-बेटे हजारीबाग के इचाक इलाके के रहने वाले थे। वहीं चंदन बोकारो के नवाडीह थाना क्षेत्र के चिरूडीह का रहने वाला है। वर्तमान में वह रांची के लोअर बाजार थाना क्षेत्र के पत्थलकुदवा मोहल्ला में रहता है। दोनों बाप-बेटे को 9 जुलाई को होटल शिवालिक के रूम नंबर 201 में ठहराया। खुद अगले दिन यानि 10 जुलाई को गमछा देने के बहाने दिन के 10 बजे होटल पहुंचा। दोनों बाप-बेटे को पीने के पानी में नींद की गोली CLONAZEPAM घोलकर पिला दी। दोनों बाप बेटे नींद में मता गए और वहीं लेट गए।

चाकू खरीद कर फिर वापस होटल पहुंचा चंदन

चंदन होटल से निकल गया। एक दुकान से नया चाकू खरीदा। पुनः दिन के 12 बजे होटल पहुंचा। अचेत पड़े बाप-बेटे का चाकू से बेरहमी से गला काट उनका काम तमाम कर दिया। इसके बाद चंदन ने जो नाटक किया उसे देख सहसा किसी को यकीन नहीं हुआ कि यही हत्यारा हो सकता है। उसने खुद सीनियर एसपी और थाना से लेकर सिटी कंट्रोल को फोन कर रो-रोकर यह बताया कि उसके होने वाले ससुर और साले का होटल शिवालिक के रूम नंबर 201 में मर्डर कर दिया गया है। जल्दी आइये, कुछ कीजिए। वह बार-बार बेहोश होने का नाटक भी कर रहा था।

चुटिया इंस्पेक्टर वेंकटेश कुमार को चंदन की ऐक्टिविटी पर हुआ शक

पुलिस कप्तान सुरेन्द्र कुमार झा, सिटी एसपी अंशुमन कुमार सहित कई डीएसपी और इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारी मौका-ए-वारदात पर पहुंचे थे। चंदन की ऐक्टिविटी पर मौके पर मौजूद चुटिया इंस्पेक्टर वेंकटेश कुमार को शक हो गया। चंदन को रात में ही हिरासत में ले लिया गया। सख्ती से पूछताछ में वो टूट गया। उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। चंदन ने चाकू को पुरुलिया रोड में एक गुमटी के नीचे गड्ढा खोदकर छुपा दिया था। पुलिस ने चाकू भी बरामद कर लिया है। इस तरह सनसनीखेज डबल मर्डर केस को महज 9 घंटे के अंदर सुलझा लिया गया।

इसे भी पढ़ें : जिस थाना में केस दर्ज, वहीं के कांस्टेबल संग रंगरलियां मानते धराई लेक्चरर की पत्नी

इसे भी पढ़ें : 400 करोड़ की लागत से बने देवघर एयरपोर्ट की यह है खासियत, देखें…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

DC का बड़ा एक्शन, सभी को किया सेवामुक्त…

Garhwa : गढ़वा के खरौंधी के कस्तूरबा गांधी आवासीय...

बैंक में नौकरी पाने का बेहतरीन मौका, डिटेल्स जानें…

Kohramlive : Bank of Baroda(बैंक) ने विभिन्न विभागों में...

एक ही रोज में बदल गये 15 IPS और कई जिलों के DSP… देखें लिस्ट

Kohramlive : हरियाणा सरकार ने 15 IPS और 21...

Facebook Live के दौरान सुनाई दी महिला चीख, वीडियो वायरल…

Kohramlive : हिमाचल प्रदेश के शिमला के रामपुर उपमंडल...