रांची : शनिवार को नामकुम बाजार में बरगांवा पंचायत की मुखिया अनिता तिर्की की अध्यक्षता में ग्रामीणों की बैठक बुलाई गई। बैठक में मुख्य रूप से नामकुम बाजार की जमीन को लेकर चर्चा की गई। बैठक में कुछ लोगों पर जबरन बाजार हाट का माशूल वसूली का मुद्दा उठा। गोल्डी सिन्हा द्वारा कुछ साथियों के साथ मिलकर जबरन माशूल वसूली की बात सामने आई। बैठक में जबरन वसूली करने वाले गोल्डी सिन्हा के खिलाफ कार्रवाई के लिए एक आवेदन तैयार कर नामकुम अंचलाधिकारी को भी दिया गया।
इसे भी पढ़ें : प्यार, धोखा, भरोसे का खून… Tara के इश्क का अंजाम, मारा गया सेना का जवान (VIDEO)
बैठक में खिजरी विधायक राजेश कच्छप ने कहा कि यहां बाजार समिति द्वारा किसी को माशूल वसूली का आदेश प्राप्त नहीं है। अगर अभी किसी तरह की वसूली की जाती है तो सरासर गैरकानूनी है। कानूनी कार्रवाई को लेकर वे प्रशासन से बात करने की बात कही।
इसे भी पढ़ें : गढ़वा में दरिंदगी, Gang Rape के बाद नाबालिग को पहाड़ी से नीचे फेंका
वहीं जबरन वसूली के आरोपी से जब मामले में उनका पक्ष लिया गया तो उन्होंने कहा कि ये हमारी पुश्तैनी जमीन है। यह जमीन सरकार द्वारा अधिग्रहित करने की बात कही गई है। इस जमीन को लेकर कई वर्षों तक केस चला। माननीय न्यायालय द्वारा हमारे पक्ष में आदेश सुनाया गया है। बैठक में हम पर जो भी आरोप लगाया गया है वह सरासर गलत है। हमारे द्वारा किसी से कोई वसूली नहीं की जा रही है। यह आरोप गलत है। कुछ माफियाओं की नजर मेरी जमीन पर है, इसलिए ये आरोप लगाया जा रहा है। बताया कि बाजार समिति द्वारा 4 कट्ठा जमीन हमारे जमीन के उस पार है, जहां बाजार लगाया जाना है। इस जमीन पर बाजार लगाना अवैध है। आरोप साबित नहीं होने पर इस बैठक के खिलाफ न्यायालय में मामला दर्ज कराने की बात कही।
इसे भी पढ़ें : पद्मश्री फकीर राजा की दास्तान सुन दरकता है दिल # Simon Oraon












