170 ग्रामीणों को नि:शुल्क दी गयी दवाईयां

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

HAZARIBAGH (Sunil Sahu) : केरेडारी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत एनटीपीसी खनन परियोजना के तहत शनिवार को बारियातु पंचायत स्थित गुरगुटिया गांव के 3 नम्बर वार्ड में नि:शुल्क हेल्थ चेक-अप कैंप का आयोजित पकरी बरवाडीह नॉर्थ बेस्ट कोयला खनन परियोजना के अपर महाप्रबंधक पवन खंडवे के नेतृत्व में सीएसआर के तहत आयोजित किया गया। इस कैंप में 170 ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की गई। एनटीपीसी के जेनरल फिजिशियन डॉक्टर विदुषी श्रीवास्तव, डॉक्टर सागर कुमार के नेतृत्व में जांच किया गया। इस मौके पर 3 नम्बर वार्ड सदस्य मीना देवी, पारा मेडिकल के स्टाफ वीरेंद्र कुमार, माला कुमारी, फुलासो कुमारी, सुनील कुमार मंडल उपस्थित थे। ग्रामीणों को कई तरह की चिकित्सकीय सुविधाएं नि:शुल्क प्रदान की। इस कैंप में महिलाएं, ग्रामीण और बुजुर्गों के स्वास्थ्य जांच की गयी। कैंप में कई महिलाएं भी अपने बच्चों के साथ आई और इलाज कराई।

इस कैंप में ग्रामीणों ने सर्दी, खांसी , जुकाम, कमर दर्द, पैर दर्द, और आंखों के सम्बन्ध में शिकायत की। डॉक्टर ने ग्रामीणों को ठंड और शीतलहर से बचते हुए कामकाज करने की सलाह दी। कैंप में डॉक्टर ने नि:शुल्क दवाओं के साथ सभी ग्रामीणों को आवश्यक सलाह देते हुए उनका अनुपालन करने का निर्देश दिया। डॉक्टर विदुषी श्रीवास्तव, डॉक्टर सागर कुमार संयुक रूप से कहा कि ठंड के मौसम में सर्दी, खांसी और जुकाम जैसे तरह-तरह के वायरल और दूसरी बीमारियों से बचने के लिए सावधानी बेहद जरूरी है। मौके पर विनोद कुमार ठाकुर, उमेश ठाकुर, महेश ठाकुर, मनोज ठाकुर, सुरेन्द्र प्रजापति, संजय राणा, अर्जुन राणा, केदार साव, बालेश्वर साव, निर्मल तुरी, विजय साव, कृष्णा ठाकुर, संजय ठाकुर, प्रमोद राणा, राहुल राणा, मधु राणा, बाबूलाल ठाकुर, सुकर राणा, चुरामैन राणा, सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें :बहुत अफसोस होगा इस खूबसूरत बच्चे के पिता को गोली मा*रने में, ऐसा क्यों बोले थानेदार… सुनें

इसे भी पढ़ें :मकर सक्रांति मेले में भगदड़, देखें क्या से क्या हो गया…

इसे भी पढ़ें :Oxygen Support पर IPL के पूर्व अध्‍यक्ष ललित मोदी

इसे भी पढ़ें :बीवी की बेवफाई पर बन गया का*तिल… देखें कैसे

इसे भी पढ़ें :बस से उतरा शख्स निकला बड़का आर्म्स सप्लायर… देखें

इसे भी पढ़ें :दिन भर की बड़ी खबरें @14.01.2023 #Jhatpat

इसे भी पढ़ें :“झारखंड एक ऐसा प्रदेश है, जहां के आदिवासी जंगलों में वास करते हैं…”

spot_img

Related articles:

DC के जनता दरबार में अफसरों पर चला ‘सख्ती’ का डंडा…

Ranchi : रांची के DC मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में...

सत्ता की दहलीज पर ‘विजय’ का बिग प्लान!

Kohramlive : विजय की पार्टी Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK) का...

डॉ. प्रदीप वर्मा बोले, यह जनविश्वास की लहर…

Ranchi : राज्यसभा सांसद प्रदीप कुमार वर्मा ने तीन...

प्रधानमंत्री के हर मंच, हर सभा के पीछे एक नाम कुणाल अजमानी…

Kohramlive : वेस्ट बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत...

मोबाइल की रोशनी में प्रसव की कोशिश, जच्चा-बच्चा की मौ’त पर बवाल…

Saraikela : सरायकेला-खरसावां के राजनगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र...