DARU : हजारीबाग में दारू प्रखंड के दिगवार में मां चंडीस्थान मेला विगत 27 वर्षों से मकर सक्रांति के अवसर पर लगता आ रहा है। इस वर्ष भी दो दिवसीय मेला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि फागु बेसरा ने मेला का विधिवत उद्घाटन किया। उन्होंने स्वर्गीय टेकलाल महतो, श्यामलाल मुर्मू और भीम राणा के चित्र पर माल्यर्पण किया। मौके पर फागु बेसरा ने अपने संबोधन में कहा कि झारखंड एक ऐसा प्रदेश है, जहां के आदिवासी जंगलों में वास करते हैं और हर स्थान पर देवी-देवता का वास है, चाहे वह दिगवार का चंडीस्थान हो, रजरप्पा में मां छिन्मस्तिका का स्थान हो या बाबा बैजनाथ का धाम। इसलिए झारखंड की धरती धन्य है। दिगवार के मां चंडीस्थान का दर्शन करने का मौका पहली बार किया हूं और इस मेले में आने का मौका भी पहली बार ही मिला है। इस स्थान में बिजली व चबूतरा की कमी नजर आ रही है। इसे बहुत जल्द पूरा किया जाएगा। उन्होंने ने कहा कि आगामी 2024 के मकरसक्रांति में मा चंडीस्थान का बिजली से चकमक रहेगा।

सुरक्षा में तैनात रही पुलिस और 50 वोलेंटियर
मेले में श्रद्धालुओं व अतिथि की सुरक्षा के लिए समिति के 50 वोलेंटियर के साथ-साथ दारू थाना प्रभारी अमित कुमार,अंगों पुलिस, चुरचू पुलिस व सीआरपीएफ के जवान तैनात थे। मेला आयोजन समिति के पंचायत मुखिया महेंद्र मुर्मू, कृष्णकांत देव, अशोक सिंह, महेश प्रसाद, प्रदीप पासवान, रोहित यादव, नरेंद्र गुप्ता, प्रदीप यादव, सागर करमाली, प्रकाश प्रसाद कुशवाहा, महेश पासवान, इंद्र कुमार पासवान, इंद्र राणा, पप्पू ठाकुर, लोचन महतो, रामचंद्र मुर्मू, शम्भू शंकर प्रसाद, नरेश यादव सहित कई लोग मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें :राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पैर छूने वाली जूनियर इंजीनियर सस्पेंड, देखें क्यों
इसे भी पढ़ें : गो*ली खाने वाले शख्स का छलका दर्द, सुनें क्या बोल गये
इसे भी पढ़ें : भाजपई सुमित के दम तोड़ते ही उबलने लगा गुमला… देखें कैसे
इसे भी पढ़ें : BREAKING : नहीं रहे ENT के वरिष्ठ डॉक्टर आईबी प्रसाद
इसे भी पढ़ें : पेपर लीक मामला : प्रिंसिपल सहित 4 टीचरों की गई नौकरी…
इसे भी पढ़ें : जब अपने दुकान पहुंची रीता देवी, तो मची हाय तौबा… देखें क्यों










