शेखपुरा : हाइवा और ऑटो की जोरदार टक्कर में तीन बहनों की दर्दनाक मौत हो गई। मरने वालों में 2 सगी और एक ममेरी बहन है। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि दो बहनों ने तो मौके पर ही दम तोड़ दिया, वहीं एक की मौत इलाज के दौरान हुई। दुर्घटना के बाद आसपास के लोग आक्रोशित हो गये। भीड़ में शामिल लोगों ने हाइवा को फूंक दिया। हृदय विदारक यह घटना शेखपुरा में घटी। इस हादसे में दो बच्चियों के पिता चुनचुन महतो और ऑटो ड्राइवर राहुल पांडेय गंभीर रूप से जख्मी हो गये। दोनों को पावापुरी रेफर कर दिया गया है। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। ऑटो चालक कुसेडी गांव का रहनेवाला है। मरने वालों की पहचान धरसेनी गांव के चुनचुन महतो की 3 साल की बेटी शोभा और 6 साल की बेटी सुमन के तौर पर हुई है। साथ में उसके साले की 14 साल की बेटी की भी मौत हुई है। हादसे के संबंध में बताया जा रहा है कि चुनचुन महतो अपने परिवार के साथ ऑटो से मोकामा जाने के लिए निकले थे। गांव से बरबीघा बाजार आने के क्रम में हाइवा और ऑटो में जोरदार टक्कर हो गई। सूचना मिलने के बाद बरबीघा थानाध्यक्ष मो. असलम खान और ASI रामभूषण शर्मा के नेतृत्व में पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंची। वहीं हादसे के बाद गुस्साये लोगों ने सड़क जाम कर दिया। पुलिस पर भी पथराव किया गया। लोगों के गुस्से के आगे पुलिस मूकदर्शक बनी रही। भीड़ ने हाइवा को फूंक दिया। दुर्घटना के बाद मृतकों के घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना से पूरे गांव में शोक है। परिजनों की चीख-चित्कार से सबकी आंखें भर आई।
Read More : माओवादियों ने जमकर मचाया उत्पात, देखिये क्या कर डाला
Read More :ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेटर Andrew Symonds की दर्दनाक मौत
Read More : कुर्सी डोला देने का नाम था पूजा मैडम… देखें
Read More : St. Xavier’s College की छात्रा क्या कर डाली… देखें
Read More : केंद्र सरकार का बड़ा फैसला!: Driving License बनाने के नियम बदले, जान लें वरना…
Read More : “मैं झुकेगा नहीं” स्टाइल पहुंचा दिया हवालात… देखें कैसे
Read More : काले हिरण और मोर को मारा, पकड़ने गये SI समेत 3 पुलिसवालों की हत्या










