रांची : मंगलवार को मेयर आशा लकड़ा, डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय और वार्ड 11 की पार्षद रंजू सिंह ने लालपुर के नवीन मित्रा लेन में सड़क और नाली निर्माण का शिलान्यास किया। करीब डेढ़ करोड़ की लागत से सड़क और नाली का निर्माण कराया जाएगा। निर्माण कार्य को ससमय पूर्ण करने का निर्देश अधिकारियों को दिया गया। मेयर ने बताया कि 6 माह के अंदर निर्माण कार्य को पूरा करना है। मौके पर निगम के इंजीनियर, वार्ड 11 के पूर्व पार्षद अभय सिंह सहित वार्ड के कई प्रबुद्ध लोग मौजूद रहे।
इसे भी पढ़ें : पहली अप्रैल से बंद हो जाएंगे रेलवे के तमाम हेल्पलाइन नंबर, जानिए वजह
इसे भी पढ़ें : Mob Lynching: युवक की पीट-पीटकर हत्या मामले में दारोगा सहित तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड
इसे भी पढ़ें : बिजली के पोल पर झूलती मिली युवक की लाश, मुंह पर बंधा है कपड़ा










