रांची : ट्रक चोरी के शक में सचिन नाम के युवक की पीट-पीटकर हत्या कर देने के मामले में एसएसपी सुरेन्द्र कुमार झा ने बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने लापरवाही बरतने के आरोप में दरोगा समेत तीन पुलिसकर्मी को सस्पेंड कर दिया है। एसएसपी ने देर रात कार्रवाई करते हुए कोतवाली थाना के दारोगा वैभव सिंह, जमादार विजय शंकर सिंह और जमादार विश्राम तिग्गा को सस्पेंड कर दिया।
इस मामले में युवक की मां के बयान के आधार पर 40 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही मामले की निष्पक्ष जांच हो इसके लिए केस का आईओ भी दूसरे थाना के इंस्पेक्टर को बनाया गया है।
क्या है मामला
कोतवाली थाना क्षेत्र के अपर बाजार इलाके में चोरी के आरोप में सचिन नामक युवक की पीट-पीटकर सोमवार को हत्या कर दी गई थी। मामले में सचिन की मां के बयान पर 40 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अब तक 4 आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी की खोज जारी है।
इसे भी पढ़ें : खुद को कुंवारा बता SI करता रहा महिला कॉन्स्टेेबल का यौन शोषण, फिर हुआ ये…
इसे भी पढ़ें : @Sex Racket : पम्मी आंटी के ठिकानों पर छापा, इस हालत में 10 लड़कियां और 4 लड़के पकड़ाए कि…






