कोहराम लाइव डेस्क : इंडियन रेलवे आम जनता की लाइफलाइन है। रेलवे यात्रियों की सुविधा के तथा सफर आरामदेह बनाने के वास्ते सक्रिय रहता है। इसका ताजा उदाहरण यह है कि अब रेलवे के तमाम हेल्पलाइन नंबर पहली अप्रैल से बंद कर दिए जाएंगे। उनकी जगह सिंगल हेल्पलाइन नंबर- 139 की व्यवस्था कर दी गई है। मतलब यह कि सफर के दौरान किसी भी सहायता, पूछताछ और शिकायत के लिए अलग-अलग नंबर के प्रयोग की जरूरत नहीं होगी। सभी हेल्पलाइन नंबरों को एक साथ मिलाकर एक कर दिया गया है।
इसे भी पढ़ें : @Sex Racket : पम्मी आंटी के ठिकानों पर छापा, इस हालत में 10 लड़कियां और 4 लड़के पकड़ाए कि…
जानकारी के लिए स्मार्टफोन की जरूरत नहीं
रेलवे अधिकारियों ने इस संबंध में बताया है कि ये हेल्पलाइन सुविधा 12 भाषाओं में उपलब्ध होगी। किसी भी तरह की असुविधा होने पर पैसेंजर इंटरएक्टिव वॉयस रिस्पांस सिस्टम (IVRS) चुन सकते हैं या फिर (*) दबाकर सीधे कॉल सेंटर के कर्मचारी से जुड़ सकते हैं। पैसेंजर को किसी स्मार्ट फोन की जरूरत नहीं होगी। नॉर्मल फोन से भी यात्री 139 पर कॉल कर अपनी परेशानी बता सकते हैं। ट्रेन से जुड़ी हर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें : नसबंदी के 2 साल बाद गर्भवती हुई चार बच्चों की मां, स्वास्थ्य विभाग पर ठोका इतने का हर्जाना…








