कोहराम लाइव डेस्क : 18 फरवरी को आईपीएल (IPL)चेन्नई में हुए मिनी ऑक्शन में कुछ खिलाड़ियों (Players) पर ऊंची (High) बोली लगी, तो कुछ को खरीदार ही नहीं मिले। यह कहा गया कि ऑक्शन में क्रिस मौरिस पर सबसे ऊंची बोली लगी।उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने 16.25 करोड़ रुपये में खरीदा। यह कहना सही नहीं है कि मॉरिस आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। सच्चाई यह है कि मॉरिस से अधिक रकम टीम इंडिया के कैप्टन विराट कोहली को मिलती है। उल्लेखनीय है कि बहुत जल्द बीसीसीआई की तरफ से आईपीएल के नए सीजन के खेलों की तरीखों की घोषणा हो सकती है।
इसे भी पढ़ें : देखिए क्यों मारा गया बेदिया, क्या बोल गये एसपी…
50 लाख रुपये में बिके चेतेश्वर
इस बार कई साल बाद नीलामी में हिस्सा ले रहे चेतेश्वर पुजारा को चेन्नई सुपर किंग्स ने 50 लाख रुपये में खरीदा। पुजारा को खरीदे जाने पर चेन्नई के लिए सभी फ्रेंचाइजी ने स्वागत किया। कई युवा खिलाड़ी जैसे शाहरुख़ खान, मोहम्मद अजहरुद्दीन, अर्जुन तेंदुलकर को भी इस बार खरीदार मिले। अगले साल आईपीएल का मेगा ऑक्शन होना है।
इसे भी पढ़ें : दुकान के काउंटर से पैसा लेकर भाग रहा था चोर, दुकानदार ने दौड़ाकर पकड़ा












