परिजनों ने डांटा तो पांच सहेलियां हिरोईन बनने निकल पड़ी मुंबई, फिर हुआ ये…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

KAIMUR : बिहार बोर्ड के रिजल्ट की घोषणा हो चुकी है। परीक्षा में कम नंबर आने के बाद छात्र-छात्राओं की तरह-तरह की हरकतों की खबरें आती रहती है। बिहार की पांच लड़कियों ने जो किया उसे जानकर आप भी दंग रह जायेंगे।  बिहार बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा में कम नंबर आया तो पांच सहेलियां हिरोइन बनने के लिए घर से मुंबई के लिए निकल गयीं। लेकिन रास्ते में ही सपना टूट गया।

इसे भी पढ़ें :जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला कोरोना पॉजिटिव

लड़कियां ट्रेन पकड़ कर बनारस पहुंच गई। वाराणसी के कैंट स्टेशन पर रेलवे पुलिस ने पांच लड़कियों को संदेहास्पद तरीके से घूमते देखा। पुलिस ने महिला सिपाहियों के जरिये उन्हें थाना लाया। थाने में पूछताछ की तो जो कहानी सामने आयी उसे सुनकर पुलिस अधिकारी भी दंग रह गये। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि पांचों लड़कियां बिहार के भभुआ के रामगढ़ थाने के एक गांव की रहने वाली हैं औऱ पक्की सहेलियां हैं। उन सभी ने इस साल बिहार बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा दी थी। खराब रिजल्ट आने के कारण उन सभी को परिवार के लोगों से डांट सुननी पड़ी। सभी लड़कियों की उम्र 14-15 साल के करीब है।

इसे भी पढ़ें :यहां #Corona वैक्सीन के बदले महिलाओं को लगा दिया कुत्ते वाला टीका

परिवार के लोगों से डांट सुनने के बाद पांचों सहेलियों ने आपस में बैठकर विचार किया। ये तय किया कि अब घऱ के लोग आगे पढ़ायेंगे नहीं। फिर क्यों न मुंबई चलकर फिल्मों में किस्मत आजमाया जाये। इसके बाद पांचों ने अपने घरों से कपड़े औऱ पैसे लिए औऱ फिर निकल पड़ीं। लोकल ट्रेन से वे वाराणसी पहुंची, जहां से वे मुंबई जाने वाली ट्रेन पकड़ने वाली थीं। लेकिन तभी पुलिस की नजर उन पर पड़ गयी।

इसे भी पढ़ें :कोरोना की रोकथाम के लिए सभी जिलों के नोडल पदाधिकारी नियुक्त, अजय कुमार सिंह को मिली धनबाद एवं देवघर की जिम्‍मेवारी

जीआरपी कैंट इंस्पेक्टर अशोक कुमार दुबे ने बताया 

पुलिस गश्त कर रही थी तभी मुख्य हाल में पांचों लड़कियां आईं। वे इधर-उधर भटक रही थीं। पांच नाबालिग लड़कियों को बिना किसी अभिभावक के भटकते देख पुलिस को शक हुआ। लिहाजा पुलिस ने उनसे पूछताछ की। पूछताछ में पता चला कि सभी मुंबई जाने के लिए निकली हैं। वहां फिल्म में काम करने की इच्छा है। हाईस्कूल में नंबर कम आया तो परिजनों ने डांटा था।  उसके बाद ये तय किया था कि आगे नहीं पढ़ेंगी। पुलिस ने उनके परिजनों से संपर्क कर उन्हें वाराणसी बुलाया और सभी को उनके परिजनों को बुलाकर सुपुर्द कर दिया है।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सिंगापुर पहुंचे राजद सुप्रीमो, बेटी बोली, ‘आज हमारे घर भगवान आये हैं’…

Patna : राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद...

मुजफ्फरपुर की शाही लीची निकली देश के सबसे बड़े दरबार तक…

Bihar : मुजफ्फरपुर की विश्व प्रसिद्ध शाही लीची का...

बड़ी खबरः 2 IAS सस्पेंड, एक ठेकेदार ने कराई आलीशान सैर…

Bihar : बिहार सरकार ने टेंडर घोटाले में घिरे...

राबड़ी आवास पर भारी बल के साथ पुलिस की एंट्री…

Patna : बिहार की राजनीति में शुक्रवार को उस...

“नहीं छोड़ेंगे बंगला, फोर्स बुलाकर खाली करवा ले सरकार…”

Bihar : बिहार की राजनीति में एक बार फिर...