Kohramlive : झारखंड में मैट्रिक और इंटर की परीक्षा मंगलवार से शुरू हो गई। जैक की इस परीक्षा में मैट्रिक में 4,21,678 परीक्षार्थी और इंटरमीडिएट में 3,44,822 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। कुल 7,66,500 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। मैट्रिक परीक्षा केंद्रों में परीक्षार्थियों को 9.45 अंदर जाने की अनुमति दी गयी, वहीं परीक्षा दोपहर 1 बजे तक चली।
इंटर परीक्षार्थियों को दोपहर 1.45 बजे परीक्षा केंद्र के अंदर आने की अनुमति मिली, वहीं परीक्षा पांच बजे समाप्त हुई। परीक्षा के पहले दिन मैट्रिक और इंटर में वोकेशनल कोर्स की परीक्षा हुई। मैट्रिक परीक्षा के लिए 1238 और इंटर के लिए 740 केन्द्र बनाए गये हैं। 26 फरवरी को दोनों परीक्षा की अंतिम तारीख है। 26 फरवरी को मैट्रिक में अंग्रेजी विषय की और इंटरमीडिएट में राजनीतिक विज्ञान की परीक्षा होगी।
जैक की तरफ से इस बार परीक्षा नियंत्रण करने के लिए परीक्षा नियंत्रण कक्ष का बनाया गया है, यह रांची, दुमका और मेदिनीनगर से कंट्रोल हो रहा है। नियंत्रण कक्ष के माध्यम से परीक्षा के दौरान होने वाली समस्याओं का समाधान किया जायेगा। वहीं, परीक्षा केंद्रों की मॉनिटरिंग CCTV से की जा रही है। इसके लिए जैक कार्यालय में मॉनिटरिंग कक्ष बनाया गया है।
इसे भी पढ़ें : HEC का नाम बदलकर अडाणी का नेमप्लेट लगा देंगे : राहुल गांधी
इसे भी पढ़ें : एक साथ 149 स्कूली बच्चों की हालत खराब… जानें कैसे
इसे भी पढ़ें : “रूम में भूत है, बुलाते रहता है”… फिर मचा BIT मेसरा में तहलका
इसे भी पढ़ें : मां के सामने जवान बेटे को पहले पीटा, फिर दे दी खौफनाक मौ*त… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : कोयले से लदी साइकिल के साथ राहुल गांधी ने फोटो की शेयर… देखें
इसे भी पढ़ें : हेमंत ने जो खाका बनाया है, उसमें तेजी से काम होगा : CM चंपाई सोरेन
इसे भी पढ़ें : किसानों से बोले गवर्नर सीपी राधाकृष्णन- ‘अन्नदाता सुखी भव’
इसे भी पढ़ें : अब कल्पना सोरेन संभालेंगी पति हेमंत का यह अकाउंट… जानें
इसे भी पढ़ें : मासूम ताराकुल शेख के घर मचा कोहराम… जानें क्यों








