spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

विमल सिंह हत्याकांड का मास्टरमाइंड धराया, पुलिस बोली…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Garhwa (Nityanand Dubey) : विमल सिंह हत्याकांड का मास्टरमाइंड गैंगस्टर श्याम राज शर्मा उर्फ पंकज शर्मा को पुलिस ने दबोच लिया। उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। गढ़वा एसडीपीओ अवध कुमार यादव ने बताया कि गुजरे 22 जून को जमीन विवाद को लेकर विमल सिंह उर्फ मुन्ना सिंह को गोलियों से भून दिया गया था। इसमें उनकी मौत हो गई थी। इस संबंध में मारे गये विमल सिंह के भाई वीके सिंह ने सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी थी। गांव के ही कृष्णा पासवान, अनिल पासवान, अनिल राम तथा संतोष चंद्रवंशी पर षड्यंत्र कर हत्या करने का इल्जाम लगाया था। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने दो अपराधियों को मौके पर पकड़ कर पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया था। घटना के बाद एसपी अंजनी कुमार झा के निर्देश पर SDPO अवध कुमार यादव की देखरेख में एक एसआईटी का गठन किया गया। टीम ने छापेमारी की और घटना को अंजाम देने वाले प्राथमिकी अभियुक्त श्याम राज शर्मा को धर दबोचा। श्याम ने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

20 संगीन मामलों में वांटेड था श्याम

एसडीपीओ अवध कुमार यादव ने बताया कि गैंगस्टर श्याम राज शर्मा पर विभिन्न थानों में 20 अपराधिक मामले दर्ज हैं। जिसमें चार हत्या, चार बैंक डकैती, रंगदारी, रोड रोबरी जैसी संगीन मामले शामिल हैं। घटना में शामिल अनिल पासवान उर्फ भिकू पासवान सहित अन्य नामजद अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। एसडीपीओ ने कहा कि जल्द ही उन्हें लोगों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। श्याम राज शर्मा को दबोचने में सदर थानेदार इंस्पेक्टर राजीव कुमार, सब इंस्पेक्टर संजय कुमार, कृष्ण कुमार कुशवाहा, संतोष कुमार और अभिमन्यु कुमार सिंह की सराहनीय भुमिका रही।

इसे भी पढ़ें : थाना में लटकती मिली शख्स की लाश, मचा हड़कम्प… देखें

इसे भी पढ़ें : नहीं रही झारखंड के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह की बेटी

इसे भी पढ़ें : IAS अफसर ने सरकारी बंगले में दारू पिला छात्रा के साथ क्‍या कर डाला… देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

राम मंदिर चढ़ावा मामले में SIT की जांच तेज, सनसनीखेज खुलासा…

Kohramlive :  रामनगरी अयोध्या एक बार फिर राष्ट्रीय चर्चा...

दोस्त की बीवी को पटाया और फिर 2 करोड़ की लालच में…

Kohramlive : कभी-कभी अपराध की कहानी किसी फिल्मी पटकथा...

रांची के 21 केंद्रों पर होगी NEET री-एग्जाम, निषेधाज्ञा लागू…

Ranchi :  राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित NEET...

इस बैंक के क्रेडिट कार्ड हुये महंगे, नये नियम… जानें

Kohramlive : अगर आपके बटुये में इंडसइंड बैंक का...