Pakur (Jay) : पाकुड़ के नगर थाना के हाजत में एक संदेही गुनाहगार की लाश फंदे पर लटकती मिली। फंदा आरोपी के शर्ट का बना हुआ था और पिलर के सहारे लटक रहा था। पश्चिम बंगाल के शमशेर थाना इलाके के अंतरदीपा का रहने वाला अब्दुल बारी पर अपहरण का इल्जाम था। उसके खिलाफ नगर थाना में कांड संख्या 137/22 दर्ज है। इसी मामले की पूछताछ के लिए उसे थाना में बुलाया गया था।
पुलिस की पूछताछ में वह टूट गया और अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने अब्दुल बारी को गिरफ्तार कर हाजत में बंद कर दिया। उसे आज जेल भेजने की तैयारी थी। पर बीती देर रात यह हादसा हो गया। थाना हाजत में लाश लटकने की फैली खबर के बाद हड़कम्प मच गया। सूचना पुलिस के आला अधिकारियों तक पहुंची। आला अधिकारी थाना पहुंचकर वहां तैनात पुलिसकर्मियों से पूछताछ कर रहे हैं। सुनें क्या बोले SDPO अजीत कुमार विमल
इसे भी पढ़ें : IAS अफसर ने सरकारी बंगले में दारू पिला छात्रा के साथ क्या कर डाला… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : जैसा बोले ठीक वैसा ही कर दिखाए सीएम हेमंत सोरेन… देखें क्या
इसे भी पढ़ें : मेरी रगों में बिहार, झारखंड और ओडिशा का दौड़ता है खून : द्रौपदी मुर्मू
इसे भी पढ़ें : लालू की बेटी ने पिता की तस्वीरें ट्वीट कर लिखा- ‘My Hero, My backbone Papa’