Kohramlive : केरल के त्रिशूर में मंगलवार को पटाखा निर्माण यूनिट में हुये जोरदार विस्फोट(Blast) हुआ। इस घटना में 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। हादसा(Blast) उस वक्त हुआ, जब त्रिशूर पूरम उत्सव की तैयारियां चल रही थीं और यूनिट में करीब 40 लोग काम कर रहे थे।
इस वजह से हुआ Blast
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, यूनिट में रखी भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री में आग लगने के बाद जोरदार धमाका हुआ। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि इसकी आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनी गई। मौके पर अफरा-तफरी मच गई और धुएं-आग के कारण राहत कार्य में भी दिक्कतें आईं।
घायलों को त्रिशूर मेडिकल कॉलेज समेत आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर राहत-बचाव में जुटी हैं और पूरे इलाके को घेर लिया गया है। फिलहाल विस्फोट के कारणों की जांच की जा रही है, जिसमें सुरक्षा मानकों की अनदेखी की आशंका भी जताई जा रही है।
इसे भी पढ़ें : Jharkhand Mousam : रांची 40 डिग्री पार, इन 10 जिलों में हीट वेव का अलर्ट…
इसे भी पढ़ें : बिहार में बड़ा सियासी फैसला, JDU विधायक दल के नेता बने ये…












