Ranchi : झारखंड(Jharkhand) में गर्मी ने अब खतरनाक रूप ले लिया है। मौसम केंद्र के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, राज्य के कई जिलों में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है और सामान्य से 2 से 4 डिग्री तक ज्यादा दर्ज किया जा रहा है। आज यानी 21 अप्रैल को Jharkhand के पलामू, गढ़वा, लातेहार, चतरा, बोकारो, धनबाद, सिमडेगा, पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है। 22 अप्रैल को भी कई इलाकों में गर्म हवा चलने की संभावना है।
Jharkhand में सबसे गर्म रहा ये जिला
डाल्टनगंज सबसे गर्म रहा, जहां 43.8°C तापमान दर्ज हुआ। जमशेदपुर (42.6°C), बोकारो (42.2°C) और सरायकेला (43°C) भी भीषण गर्मी की चपेट में हैं। राजधानी रांची में पारा 40.1°C तक पहुंच गया, जो सामान्य से 4.2 डिग्री ज्यादा है। रात में भी राहत नहीं है। रांची और जमशेदपुर का न्यूनतम तापमान 25°C के आसपास बना हुआ है। बढ़ती गर्मी को देखते हुये शिक्षा विभाग ने स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया है।

इसे भी पढ़े :Delhi : दिल्ली में एंट्री मंहगी, कैसे जानें…
इसे भी पढ़े :पद संभालते ही हजारीबाग SP का सख्त एक्शन… जानें












