spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

केरोसिन तेल से लथपथ विवाहिता पहुंची थाना, फिर जो हुआ.. जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : रांची की सुखदेव नगर थाना पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके नाम निखिल प्रसाद साहू और रोहित प्रसाद साहू बताये गये। दोनों रिश्ते में सगे भाई हैं। इल्जाम है कि दोनों ने मिलकर निखिल प्रसाद साहू की पत्नी पूजा कुमारी को जिंदा जलाने की कोशिश की। विवाहिता पूजा कुमारी के बदन पर केरोसिन तेल तक छिड़क दिया था। इस बात का खुलासा आज कोतवाली DSP प्रकाश सोय ने किया। DSP ने बताया कि बीती रात विवाहिता पूजा कुमारी सुखदेव नगर थाना पहुंची। वह केरोसिन तेल से लथपथ थी। वह काफी डरी सहमी थी। पुलिस से बोली… “हुजूर, मुझे बचा लीजिए। मेरे पति और ससुराल वाले मुझे जलाकर मार डालेंगे। मुझ पर केरोसिन तेल तक छिड़क दिया है। बड़ी मुश्किल से उनके शिकंजे से बच-बचाकर थाने तक पहुंची हूं।” घटना की सूचना DSP प्रकाश सोय तक पहुंची। DSP प्रकाश सोय ने विवाहिता से सारी जानकारी ली। पुलिस को दिये अपने बयान में पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी 27 फरवरी 2023 को निखिल प्रसाद साहू से हुई थी। कुछ रोज तो सबकुछ ठीक-ठाक चलता रहा। उसके बाद उसे सताने, रुलाने और दहेज के लिए टॉर्चर करने का दौर शुरू हो गया। मई 2023 में वह प्रेग्नेंट भी हुई थी, मगर उसका अबॉर्शन करवा दिया गया। पूजा का इल्जाम है कि उसके पति का अपनी भाभी के साथ चक्कर चल रहा है। पूजा के पति ने अगस्त 2023 में तलाक के लिए कोर्ट में केस किया था। केस की सुनवाई जारी है। आरोप है कि 16 मई को तलाक के लिये सुबह से ही पूजा के ससुराल वाले उस पर दबाव बनाये और गाली-गलौच एवं मारपीट की। इसके बाद केरोसिन छिड़क कर जिंदा जलाने की कोशिश की।

DSP ने जानकारी अपने आला अधिकारियों तक पहुंचाई। इसके बाद आगे का टास्क DSP प्रकाश सोय को सौंपा गया। DSP की देखरेख में सुखदेवनगर की पुलिस ने संदेही गुनहगार विवाहिता पूजा कुमारी के पति निखिल प्रसाद साहू और जेठ रोहित प्रसाद साहू को उठा लिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई।

पीड़िता के बयान पर सुखदेवनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। दर्ज प्राथमिकी में महिला ने पति निखिल प्रसाद साहू, ससुर उमेश प्रसाद साहू, जेठ रोहित प्रसाद साहू, बड़ी गोतनी दीप माला देवी, सास रेणु देवी, देवर सुमित साहू, देवरानी अनंदीता देवी के खिलाफ प्रताड़ित करने तथा दहेज की नियत से जान मारने की कोशिश करने के इल्जाम लगाया है।

इसे भी पढ़ें : INDIA गठबंधन के पास न कोई नीति और न ही नेता : सुदेश महतो

इसे भी पढ़ें : CM की तबीयत नासाज, सारे कार्यक्रम रद्द

इसे भी पढ़ें : आंधी-तूफान से तबाही, 8 लोगों की गई जान… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : “कितने भी महंगे वकील क्यों ना रख लें…” क्या बोल गये प्रतुल… देखें

इसे भी पढ़ें :सहमति के बिना पत्नी से अप्राकृतिक संबंध बला*त्कार नहीं : हाई कोर्ट

इसे भी पढ़ें :दो रोज रहेगी भयंकर गर्मी, इस दिन मिलेगी राहत

इसे भी पढ़ें :गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का खास गुर्गा बिहार से धराया… जानें

इसे भी पढ़ें :तिहाड़ जेल में म*र्डर, इसी जेल में बंद हैं CM केजरीवाल… जानें

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

राशन के अनाज को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, कल से बदल जायेगा सारा नियम…

Delhi : देश में अनाज के भंडारण और प्रबंधन को...

‘बेटी’ को ले गया मौ’त के मुहाने पर, फिर…

UP : रिश्तों की दुनिया में पिता को बेटी...