जोधपुर : जोधपुर में एक विवाहिता का बंदूक की नोंक पर रख अपहरण कर गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। विवाहिता ने एक परीचित समेत 4 लोगो पर शिकायत दर्ज कराया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने सामूहिक बलात्कार का मामला दर्ज कर दिया है।
पुलिस के मुताबिक, विवाहिता का परिचित और आरोपी जसवंत सिंह उसे देसी कट्टा दिखाकर अपने साथ ले गया और उसके साथ बलात्कार किया। इतना ही नही घटना का फोटो व वीडियो बना उसे ब्लैकमेल करने लगा। फिर 9 फरवरी की आधी रात को पीड़िता को घर के बाहर बुला अगवा कर अपने साथ जयपुर लेकर गया। वहां पर जसवंत और उसके साथी ने महिला के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी जसवंत उसे दिल्ली लेकर गया। वहां भी जसवंत और उसके दूसरे साथी ने पीड़िता का तीन चार बार रेप किया
पीड़िता की गुमशुदगी से परेशान परिजन उसे ढूंढने लगे तो उन्हें पता चला कि जसवंत उसे दिल्ली ले गया है। परिजनो ने फौरन दिल्ली पहुंच पीड़िता को मुक्त करवाया। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
इसे भी पढ़ें : ऐसे पकड़ी गई सिपाही की चोरी, हुई कुटाई…
इसे भी पढ़ें : बिरयानी @20 हजार पर प्लेट कभी खाया है आपने…












