बिरयानी @20 हजार पर प्लेट कभी खाया है आपने…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

सोने से तैयार दुनिया की सबसे महंगी बिरयानी

बिरयानी एक ऐसा स्वादिष्ट व्यंजन है, जो दुनियाभर में मशहूर है। भारत में अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग तरीकों से इसे बनाया जाता है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी स्पेशल बिरयानी के बारे में बताएंगे, जिसे बनाने के लिए सोना का इस्तेमाल किया जाता है। दुनिया की सबसे महंगी बिरयानी में शुमार इसे दुबई के एक रेस्त्रां ने लॉन्च किया है।

दरअसल, इस बिरयानी का नाम ‘द रॉयल गोल्ड बिरयानी’ है। इसे बड़े से सोने की थाल पर परोसा जाता है। इस बिरयानी में 23 कैरेट खाने योग्य सोना होता है और इसकी एक प्लेट के लिए आपको 19,700 रुपये चुकाने पड़ेंगे। रॉयल गोल्ड बिरयानी को तैयार करने वाले बॉम्बे बोरो रेस्त्रां के मुताबिक, इसमें मेमने के कबाब, पुरानी दिल्ली मेम्ने चोप्स, राजपूत चिकन कबाब, मुगलई कोफ्ता, और मलाई चिकन कस्तूरी, केसर-तरकारी बिरयानी के बिस्तर पर परोसे जाते हैं।

चटनियों और सॉस में निहारी सालन, जोधपुरी सालन, बादामी सॉस, बादाम और अनार का रायता शामिल होता है। जब इस बिरयानी के सारे आइटम थाली में सजा दिए जाते हैं, तो इसके ऊपर 23 कैरेट गोल्ड की परत लगाई जाती है। सोने की इस परत को आप खा सकते हैं। द रॉयल गोल्ड बिरयानी का कुल वजन 3 किलोग्राम होता है।

द रॉयल गोल्ड बिरयानी कि खास बाते 

द रॉयल गोल्ड बिरयानी में एक खास बात ये भी है कि आप अपने पसंद के चावल चुन सकते हैं। ऑर्डर करने से पहले आपको बिरयानी राइस, कीमा राइस व्हाइट और सेफ्रॉन राइस का ऑप्शन दिया जाता है, जिसके बाद आप चावल की किस्म चुनने के बाद ही आपको बिरयानी सर्व की जाएगी।

बॉम्बे बोरो रेस्त्रां ने अपनी पहली एनीवर्सरी पर इस खास बिरयानी को अपने मेन्यू में शामिल किया है। दुबई में लोग घरों में बिरयानी बनाने के साथ-साथ बाहर में भी खाना खूब पसंद करते हैं। इसी वजह से यहां के रेस्त्रां अपनी बिरयानी के स्वाद के लिए दुनियाभर में मशहूर हैं।

 

 

 

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

किसानों के लिये बेहतर मौका… जानें

Kohramlive : किसानों को आर्थिक सहायता देने के लिहाज...

अनन्या के शेयर की ये तस्वीरें, फैंस बोले बेहद क्यूट…

 Kohramlive : बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे अक्सर अपने फैंस...

अवनीत कौर ने शेयर की ऐसी तस्वीरें… देखें

Kohramlive : सोशल मीडिया सेंसेशन अवनीत कौर ने अपने...

कृति सेनन ने इंस्टा पर शेयर की ऐसी तस्वीरें… देखें

Kohramlive : बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन आये दिन चर्चा...

जैकलीन ने गोल्डन आउटफिट में बिखेरा जलवा…

Kohramlive : बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज पहली बार कान्स...