लखनऊ : शॉपिंग मॉल के अंदर एक पुलिस सिपाही की चोरी करने की वारदात सामने आई है। जानकारी के अनुसार पुलिस सिपाही मॉल में आया और बहुत सारा कपड़ा देखा और कुछ कपड़ा वो लिया और ट्रायल रूम में चल गया। ट्रॉयल रूम में सिपाही ने अपनी वर्दी के नीचे तीन शर्ट पहन ली। इसके बाद जब उसने मॉल से निकलने की कोशिश की तो सायरन बज उठा। मेटल डिटेक्टर से सिपाही की करतूत पकड़ में आ गई। जिसके बाद शॉपिंग मॉल के कर्मचारियों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। चोरी के आरोप में पकड़े गए सिपाही की करतूत सामने आने के बाद ये मामला सीनियर अफसरों की जानकारी में आया,पुलिस कमिश्नर ने सिपाही को सस्पेंड कर दिया है। यह घटना हुसैनगंज थाना क्षेत्र स्थित एक शॉपिंग मॉल की है।
कमिश्नर लखनऊ डीके ठाकुर के अनुसार , आदेश कुमार नाम का सिपाही पहले गोमती नगर थाने में तैनात था। इस दौरान उसको लाइन हाजिर किया गया था, जिसके बाद से वह पुलिस लाइन में रह रहा था। वायरल वीडियो में उसके गलत कृत्य को देखते हुए उसे ससपेंड कर दिया गया है। मामले की जांच जारी है।
Read More : झारखंड के 161 सीओ-बीडीओ का तबादला, जानिए कौन कहां गए
Read More : भारत ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रचा इतिहास, दूसरे ही दिन इंग्लैंड को 10 विकेट से हराया








