Ranchi : झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने पुलिस मुख्यालय के एक पत्र से नाराज होकर सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई पूरी सुरक्षा व्यवस्था वापस लौटा दी है। बीते पांच दिनों से वह बिना सुरक्षा के ही सार्वजनिक कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं। गुरुवार को हुई कैबिनेट बैठक में भी वह बिना सुरक्षा कर्मियों के पहुंचे। हालांकि, मंत्री की सरकारी गाड़ी का उपयोग फिलहाल जारी है।
मामले की शुरुआत पुलिस मुख्यालय के उस पत्र से हुई, जिसमें वित्त विभाग को मंत्री की सुरक्षा में लगी चार गाड़ियों में से एक वाहन वापस लेने की सूचना दी गई थी। वर्तमान में उनकी सुरक्षा में 16 सुरक्षाकर्मी तैनात हैं। इस संबंध में वित्त विभाग के संयुक्त सचिव ने मंत्री को पत्र भेजा, जिसके बाद उन्होंने नाराजगी जताई। सूत्रों के अनुसार, मंत्री का कहना है कि 16 सुरक्षाकर्मियों को सिर्फ तीन गाड़ियों में ले जाना व्यावहारिक नहीं है। इसी वजह से उन्होंने सुरक्षा से जुड़ी सभी सुविधायें लौटाने का फैसला किया। अब इस घटनाक्रम को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है।
इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर बंद का दिखा बड़ा असर, क्या बोले प्रतुल शाहदेव… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : डेकेयर में मासूमों को वाशिंग मशीन में डाल देती थी आयायें…वीडियो वायरल
इसे भी पढ़ें : सरकारी नोटिस से तहलका, ये रडार पर…
इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर बंद का ऐलान, प्रशासन ने लगायी निषेधाज्ञा…
इसे भी पढ़ें : ओरमांझी में ‘नेताजी’ का अवैध बड़ा अड्डा, हो गये गिरफ्तार…








