Jamshedpur : हिमांशु सिंह हत्याकांड के विरोध में NDA द्वारा शुक्रवार को बुलाये गये जमशेदपुर बंद का शहर में व्यापक असर दिखा। सुबह से ही साकची, बिष्टुपुर, गोलमुरी, बर्मामाइंस, टेल्को, टिनप्लेट, बारीडीह और सिदगोड़ा समेत अधिकांश इलाकों में बाजार, दुकानें और पेट्रोल पंप बंद रहे। सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा और जनजीवन प्रभावित हुआ।
ठहर गया जमशेदपुर
भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार के नेतृत्व में बंद समर्थक गोलमुरी में सड़कों पर उतरे। कार्यकर्ताओं ने दुकानों को बंद कराया और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुये बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाये। बंद का सबसे ज्यादा असर परिवहन व्यवस्था पर पड़ा। शहर की लाइफलाइन मानी जाने वाली मिनी बसों का परिचालन पूरी तरह बंद रहा। केवल कुछ ऑटो चलते दिखे, जिससे यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
सुरक्षा के कड़े इंतजाम
उधर, किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये हैं। प्रमुख चौक-चौराहों पर पुलिस बल तैनात है और लगातार गश्त की जा रही है। खबर लिखे जाने तक बंद शांतिपूर्ण रहा और कहीं से किसी हिंसक घटना की सूचना नहीं मिली। बंद को सिंहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स का भी समर्थन मिला।
भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव बोले…
इधर भाजपा के प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि हिमांशु हत्याकांड के विरोध में भाजपा के आह्वान पर शुक्रवार को बुलाये गये जमशेदपुर बंद को सुबह से ही व्यापक समर्थन मिला। भाजपा के मुख्य प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने दावा किया कि राज्य की बिगड़ी कानून-व्यवस्था के खिलाफ जनता का गुस्सा सड़कों पर साफ दिख रहा है। प्रतुल ने कहा कि सरकार हिमांशु के परिजनों की मांगें तत्काल माने, अन्यथा आंदोलन और तेज व लंबा होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि अस्पताल, एंबुलेंस, दवा दुकान जैसी आवश्यक सेवाओं को बंद से पूरी तरह मुक्त रखा गया है।
जमशेदपुर बंद का दिखा बड़ा असर, क्या बोले प्रतुल शाहदेव… देखें वीडियो #HimanshuSinghMurder #JamshedpurBandh #JamshedpurNews #JharkhandNews #BJP #NDA #PratulShahdeo @pratulshahdeo pic.twitter.com/cqB1B7AvQQ
— KohramLive (@KohramLive) July 3, 2026
इसे भी पढ़ें : डेकेयर में मासूमों को वाशिंग मशीन में डाल देती थी आयायें…वीडियो वायरल
इसे भी पढ़ें : सरकारी नोटिस से तहलका, ये रडार पर…
इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर बंद का ऐलान, प्रशासन ने लगायी निषेधाज्ञा…
इसे भी पढ़ें : ओरमांझी में ‘नेताजी’ का अवैध बड़ा अड्डा, हो गये गिरफ्तार…
इसे भी पढ़ें : आदिवासी गर्ल्स हॉस्टल में एक-एक बूंद पानी को तरस रहीं बेटियां…








