Jamshedpur : जमशेदपुर में बिष्टुपुर के चर्चित हिमांशु सिंह हत्याकांड और लगातार बढ़ती आपराधिक घटनाओं के विरोध में NDA कल यानी 3 जुलाई को बंद का ऐलान किया है। बंद को लेकर शहर में राजनीतिक और प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है। बंद से पहले गुरुवार शाम बिष्टुपुर में एक बड़ा मशाल जुलूस निकाला गया, जिसमें जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय और जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू समेत कई भाजपा और जदयू नेता शामिल हुये। नेताओं ने साफ कहा कि यह बंद किसी राजनीतिक उद्देश्य से नहीं, बल्कि शहर में कानून-व्यवस्था सुधारने और भयमुक्त माहौल बनाने की मांग को लेकर है।
प्रशासन ने एहतियात के तौर पर शहर में धारा 163 लागू कर दी है, जो रात 10 बजे तक प्रभावी रहेगी। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिये संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल और त्वरित कार्रवाई दल की तैनाती की गई है। बंद का असर शिक्षा और बाजार व्यवस्था पर भी साफ दिखाई दे रहा है। कई स्कूलों ने एहतियातन छुट्टी घोषित कर दी है। वहीं, कोल्हान विश्वविद्यालय ने 3 जुलाई की सभी परीक्षायें स्थगित कर दी हैं। व्यापारिक संगठनों के समर्थन के कारण कई बाजारों के आंशिक या पूरी तरह बंद रहने की संभावना है।
इसे भी पढ़ें : ओरमांझी में ‘नेताजी’ का अवैध बड़ा अड्डा, हो गये गिरफ्तार…
इसे भी पढ़ें : आदिवासी गर्ल्स हॉस्टल में एक-एक बूंद पानी को तरस रहीं बेटियां…
इसे भी पढ़ें : मुखिया की पहल से गांव में लौटी खुशियां…
इसे भी पढ़ें : बिहार में दिल दहला देने वाली वारदात, महिला का किया ये हाल…
इसे भी पढ़ें : झारखंड सरकार की बड़ी कार्रवाई, सही-सलामत 42 प्रवासी श्रमिक घर लौटे…








