Ranchi : माओवादियों के ‘ब्रेन’ कहे जाने वाले 1 करोड़ के इनामी प्रशांत बोस(Prashant Bose) उर्फ किशन दा की रांची के होटवार स्थित बिरसा मुंडा जेल में आज डेथ हो गई। जेल प्रशासन के मुताबिक, सुबह करीब 5:30 बजे उनकी तबीयत अचानक बिगड़ी। पहले जेल अस्पताल और फिर रिम्स ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने करीब 10 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया। 80 साल के प्रशांत बोस देश में माओवादी संगठन का दूसरा सबसे बड़ा चेहरा माना जाता था।
माओवादियों के शीर्ष नेताओं में शामिल था Prashant Bose
माओवादियों के शीर्ष नेताओं में शामिल प्रशांत बोस(Prashant Bose) उर्फ किशन दा की बिहार, झारखंड से लेकर छत्तीसगढ़, ओडिशा और आंध्र प्रदेश तक पकड़ थी। कई बड़े नक्सली हमलों और साजिशों में उसका नाम सामने आया, जिनमें सारंडा में 16 जवानों की शहादत भी शामिल है। यहां याद दिला दें कि उसे 12 नवंबर 2021 को सरायकेला-खरसांवा के गिद्दिबेड़ा टोल प्लाजा से गिरफ्तार किया गया था। उसके साथ पत्नी शीला मरांडी भी पकड़ी गई थी। अब उसके शव का पोस्टमार्टम बोर्ड के जरिये होगा और 72 घंटे तक शीतगृह में रखा जायेगा। परिवार में कोई न होने के कारण, यदि कोई सामने नहीं आता है, तो प्रशासन ही अंतिम संस्कार करेगा।
इसे भी पढ़ें : Khunti News : तालाब में डूब गये 3 मासूम…
इसे भी पढ़ें : घूसखोरी पर बड़ी कार्रवाई, 1.70 लाख लेते पकड़ा गया पेशकार…















