spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Khunti News : तालाब में डूब गये 3 मासूम…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Khunti : खूंटी(Khunti) में गुरुवार का दिन दिल दहला देने वाला रहा। तोरपा अनुमंडल में अलग-अलग हादसों ने कई जिंदगियां निगल लीं, और पूरा इलाका गम में डूब गया। सबसे दर्दनाक तस्वीर गुफु बड़काटोली गांव से सामने आई, जहां तालाब में डूबने से तीन मासूम बच्चों की मौत हो गई। दो सगे भाई जयसन और निमिसन और उनके साथी डेबित, स्कूल से लौटने के बजाय तालाब की ओर चले गये थे। आशंका है कि नहाने के दौरान तीनों गहरे पानी में समा गये। काफी देर बाद कपड़े किनारे मिले, लेकिन जब तक ग्रामीणों ने उन्हें बाहर निकाला, बहुत देर हो चुकी थी। सभी 6 साल के थे।

 Khunti के रनिया में भीषण रोड एक्सीडेंट 

उधर (Khunti) के रनिया के सर्वो घाटी में एक भीषण सड़क हादसे ने दो और घर उजाड़ दिये। बाइक सवार दो सगे भाई बाबर खान और शाहनवाज खान को चावल लदे ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक पलट गया और दोनों युवक उसके नीचे दब गये। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामलों की जांच शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें : Vastu Tips: घर में बेचैनी और परेशानी, ऐसे करें आसान टेस्ट…

इसे भी पढ़ें : स्कूल में कु’ल्हाड़ी लेकर घुसे युवक, फिर देखें वीडियो…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

राम मंदिर चढ़ावा मामले में SIT की जांच तेज, सनसनीखेज खुलासा…

Kohramlive :  रामनगरी अयोध्या एक बार फिर राष्ट्रीय चर्चा...

दोस्त की बीवी को पटाया और फिर 2 करोड़ की लालच में…

Kohramlive : कभी-कभी अपराध की कहानी किसी फिल्मी पटकथा...

रांची के 21 केंद्रों पर होगी NEET री-एग्जाम, निषेधाज्ञा लागू…

Ranchi :  राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित NEET...

इस बैंक के क्रेडिट कार्ड हुये महंगे, नये नियम… जानें

Kohramlive : अगर आपके बटुये में इंडसइंड बैंक का...