spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

डॉक्टरों के लिये बेहतरीन मौका, मिलेगी 6 लाख सैलरी, 22 को इंटरव्यू… जानें डिटेल

Date:

spot_img
spot_img

Kohramlive : चारधाम यात्रा को देखते हुए राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में दो हृदय रोग विशेषज्ञों की नियुक्ति की जायेगी। कार्डियोलॉजिस्ट की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आगामी 22 अगस्त को इंटरव्यू होंगे। केंद्र सरकार ने NHM के तहत हृदय रोग के सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टर संविदा पर नियुक्त करने की मंजूरी दे दी है। जिन्हें प्रति माह 6 लाख रुपये मानदेय दिया जायेगा।

पर्वतीय जिलाें में स्पेशलिस्ट और सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की कमी को दूर करने के लिए उत्तराखंड सरकार ने यू कोट वी पे फार्मूले को लागू किया है। इसके तहत विभिन्न रोग के स्पेशलिस्ट को अधिकतम चार लाख रुपये तक प्रति माह मानदेय निर्धारित किया गया है। स्वास्थ्य सचिव डॉ आर. राजेश कुमार ने मीडिया को बताया कि यू कोट वी पे फार्मूले के तहत स्पेशलिस्ट और सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की संविदा पर भर्ती की जा रही है। तीसरे चरण के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई। 22 अगस्त को साक्षात्कार होंगे। फार्मूले के तहत पर्वतीय क्षेत्रों में तैनात होने वाले डॉक्टरों को उच्च मानदेय दिया जायेगा जिसमें स्पेशलिस्ट डॉक्टरों को 4 लाख और हृदय रोगों से जुड़े सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों को 6 लाख रुपये प्रति माह का पैकेज निर्धारित किया गया। सचिव ने बताया कि श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में कैथ लैब स्थापित की गई है। जहां पर सुपर स्पेशलिस्ट कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टरों को तैनाती दी जायेगी।

इसे भी पढ़ें : OnePlus Ace 2 Pro इसी महीने होगा लॉन्च… खासियत जानें

इसे भी पढ़ें :

झारखंड में बदलेगा मौसम, इस रोज से भारी बारिश…

Ranchi : झारखंड में बारिश का दौर लगातार बना...

आंदोलित छात्रों पर ला’ठीचार्ज, क्या बोल गये रुरल SP… देखें वीडियो

Ranchi : JPSC-JSSC परीक्षा विवाद को लेकर चल रहे...

JPSC के पूर्व चेयरमैन एल. खियांग्ते अरेस्ट…

Ranchi : JPSC-JSSC परीक्षा विवाद के बीच जांच एजेंसी...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड में बदलेगा मौसम, इस रोज से भारी बारिश…

Ranchi : झारखंड में बारिश का दौर लगातार बना...

आंदोलित छात्रों पर ला’ठीचार्ज, क्या बोल गये रुरल SP… देखें वीडियो

Ranchi : JPSC-JSSC परीक्षा विवाद को लेकर चल रहे...

JPSC के पूर्व चेयरमैन एल. खियांग्ते अरेस्ट…

Ranchi : JPSC-JSSC परीक्षा विवाद के बीच जांच एजेंसी...