Ranchi : झारखंड पुलिस की सैलरी पैकेज के लिए आज स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के साथ MOU किया गया। इस MOU के तहत अब झारखंड पुलिस कर्मियों को 50 लाख से लेकर एक करोड़ रुपये तक का इंश्योरेंस कवरेज मिलेगा। एक्सिडेंट में मौत हो जाने पर 50 लाख, पूरी तरह से विकलांग हो जाने पर 50 लाख, स्थायी आंशिक विकलांगता पर 30 लाख, हवाई दुर्घटना पर एक करोड़ रुपये आश्रितों को देने का प्रावधान है। व्यक्तिगत दुर्घटना में जान चले जाने कर बाद आश्रित बच्चों को अधिकतम 10 लाख दिये जाएंगे। वहीं, बेटियों की शादी के लिए 10 लाख रुपये तक देने का प्रपोजल है। अगल कोई पुलिस कर्मी नक्सल हिंसा या उग्रवादियों एवं अपराधियों द्वारा घात लगाकर किये गये हमलों में शहीद हो जाते हैं तो उनके आश्रित को अतिरिक्त 10 लाख रुपये देने का प्रावधान है। DGP अजय कुमार सिंह ने मीडिया को बताया कि इस MOU से SBI का भी बिजनेस बढ़ेगा।
MOU के तहत SBI की ओऱ से सभी पुलिस कर्मियों को रुपे प्लेटिनम कार्ड उपलब्द्ध कराया जाएगा। इसके तहत एक्सिडेंट आदि में मौत होने पर 10 लाख रुपये का अतिरिक्त बीमा कवर उपलब्द्ध होगा। यह सभी बीमा SBI के द्वारा पुलिस सैलरी पैकेज के तहत खाता धारक को निशुल्क उपलब्द्ध कराएगी। इस MOU में DGP अजय कुमार सिंह की ओर से DIG बजट डॉ शम्स तबरेज और SBI की ओर से रांची जोनल ऑफिस के डीजीएम देवेश मित्तल ने सिग्नेचर किया और एर-दूसरे को दस्तावेज सौंपे।
ये रहे मौजूद
इस मौके पर ADG मुख्यालय मुरारीलाल मीणा, ADG अभियान डॉ संजय आनंदराव लाठकर, IG मुख्यालय अखिलेश झा, IG प्रोविजन प्रभात कुमार, DIG कार्मिक अनुपु विजया लक्ष्मी, DIG बजट शम्स तबरेज, SBI के पटना मंडल के चीफ GM शिव ओम दीक्षित, झारखंड नेटवर्क के GM प्रभास बोस, रांची जोनल ऑफिस के DGM देवेश मित्तल, रांची रीजनल मैनेजर आलोक रंजन एवं कॉरपोरेट सालरी रिलेशनशिप मैनेजर विकास कुमार पांडेय मौजूद थे।
इसे भी पढ़ें : सोशल मीडिया पर फड़फड़ाने वाले की रांची पुलिस ने निकाली हेकड़ी… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : एक क्लू से धरा गयी खूबसूरत चांदनी, क्या बोल गये SP… देखें














