spot_img

छोटा तालाब ओवरफ्लो के बाद डिप्टी मेयर ने लिया जायजा, दिये दिशा निर्देश

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : दो दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश के कारण बड़ा तालाब के पास छोटा तालाब का पानी ओवरफ्लो हो गया था। मिली सूचना पर रांची के डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय मौके पर पहुंचे और पूरी स्थिति का जायजा लिया। साथ ही वार्ड 21 और वार्ड 22 का मुआयना किया। छोटा तालाब से पानी का ओवरफ्लो होने के कारण मुहल्ले में जलजमाव से उत्पन्न हुई समस्या को रांची नगर निगम की सफाई टीम को लगवाकर समस्या का समाधान करवाया। भविष्य में ऐसी समस्या दोबारा ना आए, इसके लिए निगम के इंजीनियर को दिशा निर्देश दिये गये।
यहां याद दिला दें कि 27 मई को तालाब का पानी सड़कों पर और घरों में घुस गया था। आसपास के लोगों और बच्चों ने बहकर आयी बहुत सी मछलियों को पकड़ा था। बच्चों ने कहा था कि आज तो मछली पार्टी मनाएंगे।

इसे भी पढ़ें : डोडा लदे पिकअप वैन को पीछा कर PCR ने पकड़ा, चालक-खलासी फरार

छोटा तालाब के चारों तरफ होगा पौधारोपण

डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय ने छोटा तालाब के चारों ओर पेवर ब्लॉक लगाने एवं चारों ओर पौधारोपण करने के लिए भी संबंधित विभाग को दिशा-निर्देश दिए। मौके पर वार्ड 21 के पार्षद मो एह्तेशाम, वार्ड 22 के पूर्व पार्षद मो असलम समेत रांची नगर निगम के अधिकारी मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें :एक लाख का इनामी उग्रवादी धराया, पुलिस और सीआरपीएफ टीम ने ऐसे दबोचा

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची के कोचिंग सेंटर की सुरक्षा सवालों के घेरे में…

Ranchi : लखनऊ में हुये दर्दनाक कोचिंग हादसे के...

बीयर, वाइन, व्हिस्की, रम समेत सभी दारू की बिक्री पर रोक… जानें क्यों

Ranchi : मुहर्रम के अवसर पर झारखंड सरकार ने...

चीफ जस्टिस पहुंचे मां छिन्नमस्तिका के दरबार…

Ramgarh(Prince Verma) : झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रमेश...

मारंगमरचा गांव में नहीं जले चूल्हे, हर आंगन सूना-सूना…

Ramgarh(Prince Verma) : रामगढ़ के बारलोंग के पास बीती रात...