Sukanya Samriddhi Yojana के कई नियम बदले, निवेश के पहले रखें जानकारी

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive Desk : Sukanya Samriddhi Yojana बेटियों के सुरक्षित भविष्‍य के लिए है। इस स्कीम के लिए अगर आप रोजाना 416 रुपये बचाते हैं, तो आपकी बिटिया के लिए 65 लाख रुपये की मोटी रकम बन जाएगी। यह एक ऐसी लंबी अवधि की स्कीम है, जिसमें निवेश करके आप अपनी बेटी की पढ़ाई और भविष्य को लेकर निश्चिंत हो सकते हैं। अब इसके कई नियम बदल गए हैं।

18 साल के पहले बेटी ऑपरेट नहीं कर सकती है खाता

नए नियमों के तहत खाते में गलत ब्‍याज डलने पर उसे वापस पलटने के प्रावधान को हटाया गया है। इसके अलावा खाते का सालाना ब्‍याज हर वित्‍त वर्ष के अंत में क्रेडिट किया जाएगा। पहले न‍ियम था क‍ि बेटी 10 साल में ही खाते को ऑपरेट कर सकती थी, लेकिन नए नियमों के तहत 18 साल की उम्र से पहले बेटी को खाता ऑपरेट करने की मंजूरी नहीं दी जाएगी। उससे पहले अभिभावक ही खाते को ऑपरेट करते रहेंगे।

डिफॉल्‍ट अकाउंट पर नहीं बदलेगी ब्‍याज दर

खाते में सालाना कम से कम 250 रुपये जमा करना जरूरी है। इस राश‍ि के जमा नहीं होने पर अकाउंट को ड‍िफॉल्‍ट मान ल‍िया जाता है, लेकिन नए न‍ियमों के तहत अगर खाते को दोबारा एक्टिव नहीं किया जाता है तो मैच्‍योर होने तक खाते में जमा राश‍ि पर लागू दर से ब्‍याज मिलता रहेगा। पहले डिफॉल्‍ट खातों पर पोस्‍ट ऑफिस सेविंग्‍स अकाउंट के लिए लागू दर से ब्‍याज मिलता था।

अब ‘तीसरी’ बेटी का भी खोल सकेंगे खाता

पहले इस योजना में दो बेट‍ियों के खाते पर ही 80सी के तहत टैक्‍स छूट का लाभ म‍िलता था। तीसरी बेटी पर यह फायदा नहीं म‍िलता था। नए न‍ियम के तहत एक बेटी के बाद यद‍ि दो जुड़वां बेटियां पैदा होती हैं तो उन दोनों के लिए भी खाता खोलने का प्रावधान है।

तय समय से पहले बंद कर सकते हैं अकाउंट

सुकन्या समृद्धि योजना के तहत खोले गए खाते को पहले दो परिस्थियों में बंद किया जा सकता था। पहला बेटी की मौत हो जाए तो और दूसरा यद‍ि बेटी के रहने का पता बदल जाए तब। नए बदलाव के बाद खाताधारक की जानलेवा बीमारी को भी इसमें शामिल कर लिया गया है। अभिभावक की मौत होने पर भी समय से पहले अकाउंट बंद क‍िया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें : RSS के छह कार्यालयों को बम से उड़ाने की धमकी, यहां पढ़ें धमकी भरा मैसेज

इसे भी पढ़ें : जमीन कारोबारी कमल भूषण हत्याकांड में समधन सुशीला भी गिरफ्तार

इसे भी पढ़ें : किडनैप, रेप और फिर बेरहमी से कत्ल, दिल दहला देगा यह वाक्या

इसे भी पढ़ें : जीन्स Indian, लाइफ स्टाइल Western, यही है पेट का सबसे बड़ा दुश्मन… सुनें क्या बोले Experts…

इसे भी पढ़ें : …और ऐसे खतरनाक अंत हो गया बड़का जमीन कारोबारी कमल भूषण का, देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : जीजा ने नाबालिग साली के साथ कर दिया बड़का कांड, देखें क्या

इसे भी पढ़ें : पति ने की ऐसी दरिंदगी, प्राइवेट पार्ट में लगाने पड़े 8 टांके… देखें

इसे भी पढ़ें : रूस में बेटे की डेड बॉडी, मां की हालत देख दरकता है हर किसी का कलेजा, देखें वीडियो..

इसे भी पढ़ें : घर में चल रहे Sex Racket का पर्दाफाश, 4 महिला और 2 युवक इस हाल में धराये… देखें

इसे भी पढ़ें : पहले पति फिर पत्नी, बेटा-बहू और दो पोते की फंदे पर लटकी मिली लाश, देखें…

spot_img

Related articles:

RBI के डिप्टी गर्वनर बने रोहित जैन…

Kohramlive : रोहित जैन भारतीय रिजर्व बैंक के नये...

LPG सिलेंडर की कीमत में भारी उछाल, नया रेट… जानें

महीने की शुरुआत आम लोगों और कारोबारियों के लिए महंगाई का नया झटका लेकर आई है। 1 मई यानी आज से LPG सिलेंडर

Gold : सोने में आयेगी भारी गिरावट! वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट ने बढ़ाई धड़कनें…

अगर आप सोने(Gold) में पैसा लगाने की सोच रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए है। वर्ल्ड बैंक की ताजा कमोडिटी मार्केट आउटलुक रिपोर्ट ने सोने को लेकर ऐसी तस्वीर पेश की है, जिसने निवेशकों की धड़कनें तेज कर दी हैं। रिपोर्ट कहती है कि 2026 में सोना

आज भी Gold-Silver के दामों में गिरावट… जानें कितनी

शुक्रवार को सोना-चांदी(Gold-Silver) की चमक कुछ फीकी पड़ गई। MCX पर शुरुआती कारोबार में दोनों कीमती धातुओं में करीब 1%

Gold Price : सोना-चांदी फिसले, जानें ताजा भाव…

घरेलू वायदा बाजार MCX में मंगलवार को सोने(Gold) और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। कमजोर मांग और वैश्विक संकेतों के चलते निवेशकों ने बिकवाली बढ़ाई। MCX पर 5 जून के सोने(Gold) के वायदा भाव