Kohramlive : शुक्रवार को सोना-चांदी(Gold-Silver) की चमक कुछ फीकी पड़ गई। MCX पर शुरुआती कारोबार में दोनों कीमती धातुओं में करीब 1% तक गिरावट दर्ज की गई। सोना 594 रुपये टूटकर 1,51,167 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला और सत्र में 1,50,750 तक फिसल गया। वहीं चांदी 2,313 रुपये गिरकर 2,39,200 रुपये प्रति किलो तक पहुंची, हालांकि बाद में हल्की रिकवरी दिखी।
Gold-Silver की चमक फीकी पड़ी
वैश्विक बाजार में भी दबाव साफ दिखा। COMEX पर सोना करीब 1% गिरकर 4,684 डॉलर प्रति औंस और चांदी 74.81 डॉलर प्रति औंस पर आ गई। इस गिरावट के पीछे अमेरिकी डॉलर की मजबूती और बॉन्ड यील्ड में उछाल को बड़ा कारण माना जा रहा है।
इसे भी पढ़े : कतरास में बनेगा भव्य Khatu Shyam Temple, करोड़ों रुपये होंगे खर्च…
इसे भी पढ़े : Jharkhand में करवट लेगा मौसम का मिजाज, इन जिलों में बारिश…












