spot_img

1 अगस्‍त से बदल जाएंगे कई नियम, जाने लें नहीं तो होगी परेशानी

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive Desk : जुलाई समाप्‍त होने में अब चंद दिन शेष हैं। थोड़े दिनों में अगस्‍त शुरू हो जाएगा। अगस्‍त के पहले दिन से ही नियमों में कई बदलाव होने जा रहे हैं। इनके बारे में जान लेने पर परेशानी नहीं होगी। इसमें घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी की संभावना के अलावा बैंकिंग सिस्टम से जुड़े कुछ अपडेट भी शामिल हैं। नियमों में बदलाव का सीधा असर आप पर पड़ेगा। ध्‍यान रहे बैंकों में भी हर महीने की तुलना में  अगस्‍त में ज्यादा छुट्टियां होंगी। जानते हैं बदलाव के महत्‍वपूर्ण बिंदु।

बैंक ऑफ बड़ौदा का चेक पेमेंट सिस्‍टम बदलेगा

अगर आपका खाता बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) में है, तो ध्‍यान दें। 1 अगस्त से बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) में चेक से भुगतान के नियम बदल जाएंगे। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के दिशानिर्देशों के अनुसार, बैंक ऑफ बड़ौदा ने ग्राहकों को सूचित किया है कि 1 अगस्त से 5 लाख रुपये या उससे अधिक की राशि के चेक के लिए सकारात्मक भुगतान प्रणाली लागू की गई है। इसके तहत बैंक को चेक से जुड़ी जानकारी एसएमएस, नेट बैंकिंग या मोबाइल एप के जरिए देनी होगी।

अगस्त में 18 दिन बैंक रहेंगे बंद

इस बार अगस्त में मुहर्रम, रक्षा बंधन, स्वतंत्रता दिवस, कृष्ण जन्माष्टमी और गणेश चतुर्थी जैसे कई त्योहार आ रहे हैं। इस वजह से इस बार अलग-अलग राज्यों समेत कुल 18 दिन बैंक बंद रहेंगे। RBI ने भी अपनी लिस्ट में घोषणा की है कि अगस्त में बैंक कई दिनों तक बंद रहेंगे। इस महीने दूसरे और चौथे शनिवार और चार रविवार को मिलाकर कुल 18 दिन बैंक बंद रहेंगे।

इसे भी पढ़ें : Google ने Gmail में किया बड़ा बदलाव

इसे भी पढ़ें :जज उत्तम आनंद मौत मामले में ड्राइवर लखन और राहुल दोषी करार, 6 अगस्त को सजा का ऐलान

इसे भी पढ़ें :दिनदहाड़े गैस एजेंसी के ड्राइवर को गोलियों से भून डाला…देखें

इसे भी पढ़ें :मटियाने वाली पुलिस को खोज निकालेगी अब यह विदेशी एप्प

इसे भी पढ़ें :जीरो रिस्क पर खुलवाएं Post Office में अकाउंट ! हर महीने मिलेंगे इतने रुपये

इसे भी पढ़ें :केवल 1499 रुपये में हवाई सफर करने का मौका, यहां देखें ऑफर की डिटेल

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

जुलाई में इतने रोज बैंक रहेंगे बंद, कहीं काम न अटक जाये… जानें

Kohramlive : भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने जुलाई 2026...

अगर टिकट कन्फर्म नहीं तो घबरायें नहीं, जान लें ये तरीका…

Kohramlive : अगर आपको अचानक ट्रेन से यात्रा करनी...

1 जुलाई से बदल जायेंगे ये 6 बड़े नियम, एक चूक बढ़ा सकती है परेशानी…

New Delhi : जुलाई की पहली तारीख करोड़ों लोगों...

IndiGo की नई सर्विस, केवल 49 रुपये में कैब…

Kohramlive : IndiGo ने हवाई यात्रियों के लिये 'कैब्स...

विदेश जाना हुआ महंगा, पासपोर्ट फीस में बड़ा इजाफा…

Kohramlive : अगर आप घूमने, पढ़ाई करने, नौकरी करने...