10 लाख के इनामी समेत कई कुख्‍यात धराये!, डीजीपी बोले…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

रांची : आर-पार की तैयारी में जुटी पुलिस को माओवादियों के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। टॉप माओवादी जोनल कमांडर 10 लाख के इनामी बलराम उरांव, दशरथ खेरवार, शैलेश्वर उरांव, शैलेंद्र और एक महिला को सुरक्षाबलों ने दबोच लिया है। इसके साथ ही कई और माओवादियों और भारी मात्रा में हथियार बरामदगी की सूचना है। हालांकि इसकी पुष्टि पुलिस के किसी आलाधिकारी ने नहीं की है। डीजीपी नीरज सिन्‍हा ने इसके संकेत जरूर दिये हैं। टेंडरग्राम स्थित झारखंड जगुआर के 14वें स्थापना दिवस समारोह के दौरान डीजीपी नीरज सिन्हा ने कहा कि लोहरदगा में नक्सलियों के खिलाफ पुलिस को बहुत बड़ी सफलता मिली है। जल्‍द खुलासा करेंगे। यहां याद दिला दें कि पिछले 8 फरवरी से लगातार माओवादियों के खिलाफ सुरक्षाबल अभियान चला रहे हैं। अलग-अलग आईईडी ब्‍लास्‍ट में 3 जवान घायल हुये। फिर भी सुरक्षाबलों का अभियान जारी रहा। इस दौरान 8 बार मुठभेड़ भी हुई। इसी का नतीजा है कि इतनी बड़ी सफलता मिली है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार माओवादी सुरक्षाबलों की कार्रवाई से डर से जंगल से गांव की तरफ भाग रहे थे, इसी दौरान सुरक्षाबलों ने सभी को दबोच लिया। बीते 8 फरवरी से सुरक्षाबल पूरे इलाके की घेराबंदी कर अभियान चला रहे हैं। सुरक्षाबलों ने अबतक जंगल में माओवादियों के कई ठिकानों को ध्‍वस्‍त कर दिया है। अभी भी पुलिस पूरे जंगल को घेर रखा है। पुलिस का इरादा है कि कोई भी माओवादी अंदर से न बाहर जा सके, न बाहर से अंदर आ सके। सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों ने अबतक माओवादियों के एक दर्जन से ज्‍यादा बंकरों को ध्‍वस्‍त कर दिया है। साथ भारी मात्रा में माओवादियों का सामान जब्‍त किया है। शुक्रवार को भी लोहरदगा के पेशरार के केदली जंगल में माओवादियों और सुरक्षाबलों में मुठभेड़ हुई। दोनों ओर से ताबड़तोड़ दर्जनों राउंड गोलियां चली। सुरक्षाबलों को भारी पड़ता देख माओवादी फिर जंगल का लाभ उठाकर भाग निकले। मुठभेड़ के बाद सर्च ऑपरेशन में सुरक्षाबलों को एक इंसास रायफल, एक पिस्‍टल, 1590 जिंदा गोलियां, 19 मैगजीन, एक हैंड ग्रेनेड, 13 आईईडी, 30 मीटर कोर्टेक्‍स वायर, 33 चार्जर, 5 पेन ड्राइव, 4 वायरलेस सेट, 1 टैब, 1 कैमरा, 187 डेटोनेटर, 13 बैट्री, विस्‍फोटक, वर्दी, कंबल समेत रोज इस्‍तेमाल की कई सामग्री मिली।

इसे भी पढ़ें :चाचा और चचेरों भाईयों ने ही कराई थी पिंटू की हत्‍या, जानिये क्‍यों और कैसे…

इसे भी पढ़ें :फोन स्‍वीच ऑफ होते ही बढ़ी चिंता, सूचना आई कि जंगल में…

इसे भी पढ़ें :Helicopter की कीमत कितनी होती है और कितने की माइलेज देती है, जानें

इसे भी पढ़ें :फंदे पर झूलती मिली नाबालिग की डेड बॉडी, परिजन बोलें…

इसे भी पढ़ें :Flipkart पर Cooling Days सेल शुरू!, आधी कीमत पर लें ये सामान..

इसे भी पढ़ें :आंखों में लगाती हैं काजल तो हो जाएं सावधान, हो सकता है नुकसान

इसे भी पढ़ें :लेपर्ड प्रिंट गाउन में Urvashi Rautela की अदाओं को देख फैंस बोले…

इसे भी पढ़ें :बिना निकाह-बिना फेरों के हुई फरहान-शिबानी की शादी, देखें

इसे भी पढ़ें :कहीं आपका Gmail अकाउंट कोई और यूज तो नहीं कर रहा, ऐसे करें पता

इसे भी पढ़ें :हैवान पति ने महिला के साथ क्या कर डाला, देखें…

spot_img

Related articles:

DC के जनता दरबार में अफसरों पर चला ‘सख्ती’ का डंडा…

Ranchi : रांची के DC मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में...

मोबाइल की रोशनी में प्रसव की कोशिश, जच्चा-बच्चा की मौ’त पर बवाल…

Saraikela : सरायकेला-खरसावां के राजनगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र...

झारखंड की गर्मी को बादलों की चोट, इतने रोज रहे अलर्ट…

Ranchi : झारखंड में आज अचानक मौसम ने अपना...

चौपारण में दर्दनाक सड़क हा’दसा, गांव रोया…

Chouparan(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण थाना क्षेत्र में...

झारखंड कांग्रेस में भीतर ही भीतर सुलग उठा असंतोष…

Ranchi : Indian National Congress की झारखंड इकाई में...